Sunday, June 19, 2011

एक युग का अंत: डिस्कवरी अपनी अंतिम उड़ान से वापिस

डिस्कवरी अंतरिक्ष यान अपनी अंतिम यात्रा से वापसी पर

मार्च ९,२०११ बुधवार को ११.५७ सुबह (पूर्वी अमरीका स्थानीय समय) पर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान अपनी अंतिम उड़ान से सकुशल पृथ्वी पर लैंड कर गया। यह चित्र इसी ऐतिहासिक क्षण का है। डिस्कवरी अंतरिक्ष यान ने हब्बल अंतरिक्ष वेधशाला को कक्षा मे स्थापित किया था, दो बार उसकी मरम्मत की थी। इसी यान ने युलीसीस शोध यान का प्रक्षेपण किया था, यह यान मीर अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ने वाला अंतिम यान था, चैलेंजर और कोलंबीया दूर्घटना के बाद उड़ान भरने वाला यान डीस्कवरी ही था। इसी यान ने सर्वाधिक समय अंतरिक्ष मे बिताया था। कुल ३६५ दिन, पूरा एक वर्ष। एक अंतरिक्ष यान जिसने कुल २३८,०००,००० किमी की यात्रा की है। मानव निर्मित सबसे ज्यादा उपयोग किया गया अंतरिक्ष यान ! इस यान के चक्के अब हमेशा के लिये पृथ्वी पर थम गये है।