Showing posts with label ब्रम्हाण्डिय पुष्प. Show all posts
Showing posts with label ब्रम्हाण्डिय पुष्प. Show all posts

Sunday, June 19, 2011

ब्रम्हाण्डिय पुष्प

आईरीश निहारिका

आईरीश निहारिका

नाजूक ब्रम्हाण्डीय पंखुड़ीयो की तरह यह खगोलीय धूल और गैस का बादल १३०० प्रकाशवर्ष दूर सेफियस नक्षत्रमंडल मे पुष्पित हो रहा है ! इसे इण्द्रधनुष की ग्रीक देवी के नाम पर आइरीस निहारिका कहा जाता है। वैसे इसका नाम NGC 7023 है। यह पुष्पो के जैसे दिखने वाली अकेली निहारिका नही है लेकिन इस खूबसूरत तस्वीर मे आइरीस नेबुला के विभिन्न रंगो और संतुलन को प्रभावी तरिके से देखा जा सकता है।

इस निहारिका मे निहारिकिय पदार्थ एक गर्म और नवीन तारे को घेरे हुये है। इस निहरिका का मुख्य रंग निला है जो इस निहारिका के धुलिकणो द्वारा परावर्तित रंग है। इस निहारिका के केन्द्रिय तंतु हल्की लालिमा दिखाते है जो कि कुछ धुलिकणो द्वारा तारे की अदृश्य पराबैगणी किरणो को दृश्य लाल किरणो के रूप मे परिवर्तन है।

अवरक्त (Infra red) निरिक्षण संकेत देते है कि इस निहारिका मे जटिल कार्बन के अणु हो सकते है, जिन्हे पालीसायक्लिक अरोमैटिक हायड़्रोकार्बन कहते है। इस चित्र मे दर्शित निला हिस्सा छः प्रकाशवर्ष की चौड़ाई मे है।