Showing posts with label परग्रह में जीवन की सम्भावना. Show all posts
Showing posts with label परग्रह में जीवन की सम्भावना. Show all posts

Sunday, June 19, 2011

उड़नतश्तरीयां : परग्रही जीवन श्रंखला भाग ९

१९५२ मे न्युजर्सी स रा अमरीका मे दिखायी दी कथित उड़नतश्तरी का चित्र

१९५२ मे न्युजर्सी स रा अमरीका मे दिखायी दी कथित उड़नतश्तरी का चित्र

कुछ लोगो का विश्वास है कि परग्रही प्राणी उड़नतश्तरीयो से पृथ्वी की यात्रा कर चूके है। वैज्ञानिक सामान्यतः उड़नतश्तरी के समाचारो पर विश्वास नही करते है और तारो के मध्य की विशाल दूरी के कारण इसकी संभावना को रद्द कर देते है। वैज्ञानिको इस ठंडी प्रतिक्रिया के बावजूद उड़नतश्तरी दिखने के समाचार कम नही हुये है।

उड़नतश्तरीयो के देखे जाने के दावे लिखित इतिहास की शुरुवात तक जाते है। बाईबल मे ईश्वर के दूत इजेकील ने रहस्यमय ढंग से आकाश मे ’चक्र के अंदर चक्र’ का उल्लेख किया है जिसे कुछ लोग उड़नतश्तरी मानते है। १४५० ईसा पूर्व मिश्र के फराओ टूटमोस तृतिय के काल मे मिश्री(इजिप्त) इतिहासकारो ने आकाश मे ५ मीटर आकार के ’आग के वृत’ का उल्लेख किया है जो सूर्य से ज्यादा चमकदार थे और काफी दिनो तक आकाश मे दिखायी देते रहे तथा अंत मे आकाश मे चले गये। ईसापूर्व ९१ मे रोमन लेखक जूलियस आब्सक्युन्स ने एक ग्लोब के जैसे गोलाकार पिंड के बारे मे लिखा है आकाशमार्ग से गया था। १२३४ मे जनरल योरीतसुमे और उसकी सेना ने क्योटो जापान के आकाश मे रोशनी के गोलो को आकाश मे देखा था। १५५६ मे नुरेमबर्ग जर्मनी मे आकाश मे किसी युद्ध के जैसे बहुत सारे विचित्र पिंडो को देखा था।

हाल की मे स.रा. अमरीका की वायू सेना ने उड़नतश्तरीयो के देखे जाने की घटनाओ की जांच करवायी थी। १९५२ मे ब्लू बूक प्रोजेक्ट के अंतर्गत १२,६१८ घटनाओ की जांच की गयी। इस जांच के निष्कर्षो के अनुसार उड़नतश्तरीयो को देखे जाने की अधिकतर घटनाये प्राकृतिक घटना, साधारण वायुयान या अफवाहें थी। फिर भी ६ प्रतिशत घटनाये ऐसी थी जिन्हे समझ पाना कठिन था। लेकिन कन्डोन रिपोर्ट के निष्कर्षो के अनुसार ऐसे किसी अध्यन का कोई मूल्य ना होने से १९६९ मे प्रोजेक्ट ब्लू बुक को बंद कर दिया गया। यह अमरीकी वायू सेना का उड़नतश्तरीयो के अध्यन का अंतिम ज्ञात शोध अभियान था।

२००७ मे फ्रांस की सरकार ने उडनतश्तरीयो की जांच की एक बड़ी फाईल साधारण जनता के लिये उपलब्ध करायी। इस रिपोर्ट को फ्रांस के राष्ट्रिय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र ने इंटरनेट पर उपलब्ध करा दिया है। इसके अनुसार पिछले पचास वर्षो मे १६०० उड़नतश्तरीया देखी गयी है. १००,०० पृष्ठ के चश्मदीद गवाहो के बयान, चित्र और ध्वनी टेप लिये गये है। फ्रांस सरकार के अनुसार ९ प्रतिशत घटनाओ को समझा जा सका है, ३३ प्रतिशत के पिछे संभावित कारण हो सकते है लेकिन बाकी घटनाओ के लीये कोई व्याख्या नही है।

इन घटनाओ की स्वतंत्र रूप से जांच संभव नही है। लेकिन तथ्यात्मक रूप से सावधानीपूर्वक अध्यन से अधिकतर उड़नतश्तरी की घटनाओ को निम्नलिखित कारणो मे से किसी एक के कारण माना जा सकता है:

  • १. शुक्र ग्रह: जो चन्द्रमा के बाद रात्री आकाश मे सबसे चमकदार पिंड है। पृथ्वी से अपनी विशाल दूरी के कारण यह ग्रह कार चालाक को उनका पिछा करता प्रतित होता है, जिससे ऐसा लगता है कि कोई यान आपके पिछे लगा हुआ है। यह कुछ उसी तरह है जिस तरह कारचालको चन्द्रमा उनका पिछा करते हुये प्रतीत होता है। हम दूरी को अपने आसपास की वस्तु के संदर्भ मे मापते है। शुक्र और चन्द्रमा आकाश मे काफी दूरी पर है और आकाश मे उनके संदर्भ के लिये कुछ नही है और वे हमारे आसपास की वस्तुओ के संदर्भ मे नही चलते है और हमे उनके हमारे पीछा करने का दृष्टीभ्रम होता है।
  • २. दलदली गैस : दलदली क्षेत्र मे तापमान के परिवर्तन होने पर दलदल से उत्सर्जित गैस जमीन से कुछ उपर तैरती रहती है और यह गैस थोड़ी चमकदार भी होती है। गैस के छोटे टुकड़े बड़े टुकड़ो से टूटकर अलग होते है और ऐसा भ्रम होता है कि छोटे यान बड़े मातृ यान से अलग होकर जा रहे है।
  • ३. उल्का : कुछ ही क्षणो मे रात्री आकाश के पार प्रकाश की चमकदार रेखाओ के रूप मे उल्का किसी प्राणी चालित यान का भ्रम उत्पन्न करती है। ये टूट भी जाती है जिससे भी ऐसा भ्रम होता है कि छोटे यान बड़े मातृ यान से अलग होकर जा रहे है।
  • सेन्टीलीनीयल बादल कभी कभी उड़नतश्तरी जैसे दिखते है।

    सेन्टीलीनीयल बादल कभी कभी उड़नतश्तरी जैसे दिखते है।

    ४. वातावरण की प्राकृतिक घटनाये : तड़ित युक्त तुफान और असाधारण वातावरण की घटनाये भी कभी कभी आकाश को असामान्य विचित्र रूप से प्रकाशित कर देती है जिनसे भी उड़नतश्तरीयो का भ्रम होता है। सेन्टीलीनीयल बादल भी उड़नतश्तरीयो के जैसे प्रतित होते है।

बीसवीं और इक्कीसवी सदी मे निम्नलिखित कारक भी उड़नतश्तरीयो का भ्रम उत्पन्न कर सकते है;

  • १. राडार प्रतिध्वनी: राडार तरंगे पर्वतो से टकराकर प्रतिध्वनी उत्पन्न कर सकती है जिन्हे राडार निरिक्षक पकड़ सकता है। यह तरंगें जीगजैग करते हुये और अत्यधिक गति से राडार के परदे पर देखी जा सकती है क्योंकि ये प्रतिध्वनी है।
  • २.मौसम और शोध के गुब्बारे : एक विवादित सैन्य दावे के अनुसार १९४७ की प्रसिद्ध रोसवेल न्युमेक्सीको की उड़नतश्तरी दूर्घटना एक मौसम के गुब्बारे की दूर्घटना थी। यह गुब्बारा एक गोपनिय प्रोझेक्ट मोगुल का गुब्बारा था जो आकाश मे परमाणु युद्ध की परिस्थितियों मे विकिरण को मापने का प्रयोग कर रहा था।
  • ३. वायूयान : व्यावसायिक और सैन्य वायुयान भी कभी कभी उड़न तश्तरी मान लिये जाते है। यह प्रायोगिक सैन्य वायुयानो जैसे स्टील्थ बमवर्षक यानो के मामलो मे ज्यादा होता है। अमरीकी वायूसेना ने अपने गोपनीय प्रोजेक्टो को पर्दे मे रखने के लिये उड़न तश्तरी देखे जाने की कहानियो को बढा़वा भी दिया था।
  • ४. जानबुझकर फैलायी गयी अपवाह :
    जार्ज एडामस्की द्वारा दिया गया उड़नतश्तरी का चित्र जो वास्तव मे  मुर्गीयो को दाना देने वाली मशीन का है।

    जार्ज एडामस्की द्वारा दिया गया उड़नतश्तरी का चित्र जो वास्तव मे मुर्गीयो को दाना देने वाली मशीन का है।

    उड़नतश्तरीयो के कुछ प्रसिद्ध चित्र अपवाह है। एक प्रसिद्ध उड़नतश्तरी का चित्र जिसमे खिड़कीया और लैण्ड करने के पैर दिखायी दे रहे है एक मुर्गी को दाना देने वाली मशीन का था।

कम से कम ९५ प्रतिशत उड़नतश्तरीयो की घटनाओ को उपर दिये गये कारणो मे से किसी एक के कारण रद्द किया जा सकता है। लेकिन कुछ प्रतिशत घटनाओ की कोई संतोषजनक व्याख्या नही है। उड़नतश्तरीयो की विश्वासपात्र घटनाओ के लिये आवश्यक है :

  • अ) किसी स्वतंत्र विश्वासपात्र चश्मदीद गवाह द्वारा एकाधिक बार देखा जाना
  • ब)एकाधिक श्रोतो के प्रमाण जैसे आंखो और राडार द्वारा उडन तश्तरी की देखा जाना।

ऐसी रिपोर्टो को रद्द करना कठीन होता है क्योंकि इनमे कई स्वतंत्र जांच शामिल होती है। उदाहरण के लिये १९८६ मे अलास्का पर जापान एअरलाईन्स की उड़ान JAL १६२८ द्वारा उड़नतश्तरी का देखा जाना है जिसकी जांच FAA ने की थी। इस उड़नतश्तरी को इस उड़ान के यात्रीयो के अतिरिक्त जमीन के राडार से भी देखा गया था। इसीतरह १९८९-९० मे नाटो के राडारो और जेट इन्टरसेप्टरो द्वारा बेल्जीयम के उपर काले त्रिभूजो को देखा गया था। सी आई ए के दस्तावेजो के अनुसार १९७६ मे इरान के तेहरान के उपर उड़नतश्तरी को देखा गया था जिसमे एक जेट इन्टरसेप्टर एफ ४ के उपकरण खराब हो गये थे।

वैज्ञानिको के लिये सबसे निराशाजनक बात यह है कि उड़नतश्तरियो को देखे जाने की हजारो घटनाओ के बावजूद किसी भी घटना ने एक भी ऐसा सबूत नही छोड़ा है जिसकी किसी प्रयोगशाला मे जांच की जा सके। कोई परग्रही डी एन ए, कोई परग्रही कम्प्युटर चिप या किसी उड़नतश्तरी के उतरने का भौतिक प्रमाण आज तक प्राप्त नही हुआ है।

चश्मदीद गवाहों के बयानो पर आधारित उड़नतश्तरीयों के गुण

यह मानते हुये कि उड़नतश्तरीयां भ्रम ना होकर वास्तविक यान है; हम कुछ ऐसे प्रशन कर सकते है जिससे यह पता चले कि यह किस तरह के यान है। उड़नतश्तरीयो के चश्मदीद गवाहो के बयानो के आधार पर विज्ञानियों ने इनके निम्नलिखित गुण नोट कीये है:

  • अ) वे हवा मे जीगजैग यात्रा करती है।
  • ब) वे कार के इंजन को बंद करदेती है और यात्रा के मार्ग मे विद्युत उर्जा को प्रभावित करती है।
  • क) वे हवा मे निशब्द तैरती है।

इनमे से कोई भी गुण पृथ्वी पर विकसीत किसी भी राकेट से नही मिलता है। उदाहरण के लिये सभी ज्ञात राकेट न्युटन के गति के तीसरे नियम(हर क्रिया की तुल्य किंतु विपरित प्रतिक्रिया होती है) पर निर्भर है; लेकिन किसी भी उड़नतश्तरी की घटना मे प्रणोदन प्रणाली का वर्णन नही है। परग्रही उड़नतश्तरी को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर जाने के लिये प्रणोदन प्रणाली का होना अत्यावश्यक है। हमारे सभी अंतरिक्ष यानो मे प्रणोदन प्रणाली होती है।

उडनतश्तरीयो द्वारा वायू मे जीगजैग करते हुये उड़ान से उत्पन्न गुरुत्वबल जो पृथ्वी के गुरुत्व से सैकड़ो गुणा ज्यादा होगा, यह पृथ्वी के किसी भी प्राणी को पापड़ के जैसा चपटा कर देने के लिये काफी है।

क्या उड़नतश्तरीयो के ऐसे गुणो की आधुनिक विज्ञान द्वारा व्याख्या की जा सकती है ?

स्वचालित उड़नतश्तरियां या अर्धमशीनी चालक

हालीवुड की फिल्मे जैसे “अर्थ वर्सेस द फ्लाईंग सासर” यह मानती है कि उड़नतश्तरीया परग्रही प्राणियो द्वारा चालित होती है। लेकिन यह संभव है कि उड़नतश्तरीयां स्वचालित हो या इसके चालक अर्धमशीनी हो। स्वचालित यान या अर्धमशीनी चालक जीगजैग उड़ान से उत्पन्न गुरुत्व बल को झेल सकता है जो कि किसी प्राणी को कुचलने मे सक्षम है।

एक यान जो किसी कार के इंजन को बंद कर सकता है और वायु मे शांति से गति कर सकता है, चुंबकिय बल से चालित होना चाहिये। लेकिन चुंबकिय प्रणोदन के साथ समस्या यह है कि वह हमेशा दो ध्रुवो के साथ आता है, एक उत्तर ध्रुव और एक दक्षिण ध्रुव। कोई भी द्विध्रुवी चुंबक पृथ्वी पर उपर उड़ने की बजाये कम्पास की सुई के जैसे घुमते रह जायेगा क्योंकि पृथ्वी स्वंय एक चुंबक है। दक्षिणी ध्रुव एक दिशा मे गति करेगा जबकि उत्तरी ध्रुव विपरित दिशा मे, इससे चुंबक गोल घूमते रहेगा और कहीं नही जा पायेगा।

एकध्रुविय चुंबक

इस समस्या का समाधान एकध्रुवीय चुंबक का प्रयोग है, अर्थात ऐसा चुंबक जिसका एक ही ध्रुव हो, उत्तर ध्रुव या दक्षिण ध्रुव। सामान्यतः किसी चुंबक को आधे से तोड़ने पर दो एकध्रुव चुंबक नही बनते है, उसकी बजाय दोनो टूकड़े अपने अपने उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवो के साथ द्विध्रुवीय चुंबक बन जाते है। इसतरह आप किसी चुंबक को तोड़ते जाये, हर टूकड़ा अपने अपने उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों द्विध्रुवीय चुंबक ही रहेगा। ऐसा परमाण्विक स्तर तक पहुंचते तक जारी रहेगा जहां परमाणु स्वयं द्विध्रुवीय है।
विज्ञानियो के सामने समस्या है कि एकध्रुवीय चुंबक प्रयोगशाला मे कभी नही देखा गया है। भौतिकी विज्ञानियो ने अपने उपकरणो से एकध्रुवीय चुंबक के चित्र लेने के प्रयास किये है लेकिन असफल रहे है।(१९८२ मे स्टैनफोर्ड विश्व विद्यालय मे ली गयी एक अत्यंत विवादास्पद तस्वीर इसका अपवाद है।)

एकध्रुवी चुंबक को प्रयोगशाला मे नही देखा गया है लेकिन भौतिकी विज्ञानियो का मानना है कि ब्रह्माण्ड के जन्म के तुरंत पश्चात एकध्रुविय चुंबक की बहुतायत रही होगी। यह धारणा ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के महाविस्फोट(Big Bang) आधारित आधुनिक सिद्धांतो पर आधारित है, एकध्रुवीय चुंबक का घनत्व ब्रह्माण्ड के विस्तार के साथ कम होता गया है, और आज वे दूर्लभ हो गये है। तथ्य यह है कि एकध्रुवीय चुंबक का दूर्लभ होने ने ही विज्ञानियो को विस्तृत होते ब्रह्माण्ड के सिद्धांत के प्रतिपादन के लिये प्रोत्साहित किया है। इसलिये सैधांतिक रूप से एक ध्रुवीय चुंबक का आस्तित्व भौतिकी मे पहले से ही संभव है।

यह माना जा सकता है अंतरिक्ष यात्रा मे सक्षम परग्रही प्रजाति महाविस्फोट(Big Bang) के पश्चात शेष मौलिक एकध्रुवीय चुंबको को अंतरिक्ष मे एक बड़े चुंबकिय जाल से समेट कर अपने प्रयोग मे ला सकती है। जैसे ही उनके पास पर्याप्त एकध्रुव चुंबक जमा हो गये वे अंतरिक्ष मे फैली चुंबकीय रेखाओ पर सवार होकर बिना किसी प्रणोदन के यात्रा कर सकते है। एकध्रुवीय चुंबक भौतिकविज्ञानियो के आकर्षण का केन्द्र है और एक ध्रुवीय चुंबक आधारित यान विज्ञान की अभी तक ज्ञात अवधारणा के अनुरूप है।

नैनो टेक्नालाजी(नैनो अंतरिक्षयान)

ऐसी कोई भी परग्रही सभ्यता जो ब्रह्मांड मे कहीं भी अंतरिक्षयान भेज सकती है , नैनो टेक्नालाजी का ज्ञान अवश्य रखती होगी। इसका अर्थ यह है कि उनके अंतरिक्षयानो का विशालकाय होना आवश्यक नही है। नैनो अंतरिक्षयान लाखो की संख्या मे अंतरिक्ष मे ग्रहो पर जीवन की थाह लेने के लिये भेजे जा सकते है। ग्रहो के चन्द्रमा ऐसे नैनो अंतरिक्ष यानो के लिये आधारकेन्द्र हो सकते है। यदि ऐसा है तो भूतकाल मे वर्ग ३ की सभ्यता हमारे चन्द्रमा की यात्रा कर चूकी है। यह संभव है कि ये यान स्वचालित और रोबोटिक होंगे और चन्द्रमा पर आज भी होंगे। मानव सभ्यता को पूरे चन्द्रमा पर ऐसे नैनो अंतरिक्ष यानो के अवशेष या प्रमाण की खोज मे सक्षम होने मे अभी एक शताब्दी और लगेगी।

यदि हमारे चन्द्रमा की परग्रही सभ्यता यात्रा कर चूके है या वह उनके नैनो अंतरिक्ष यानो का आधारकेन्द्र रहा है तो कोई आश्चर्य नही कि उड़नतश्तरीयां विशालकाय नही होती है। कुछ विज्ञानी उड़नतश्तरीयो को इस लिये भी अफवाह मानते है क्योंकि वे किसी भी विशालकाय प्रणोदन प्रणाली के अभिकल्पन(Design) के अनुरूप नही है। उनके अनुसार ब्रह्मांडीय अंतरिक्ष यात्रा के लिये विशालकाय प्रणोदन प्रणाली आवश्यक है जिसमे रैमजेट संलयन इंजीन, विशालकाय लेजरचालित पाल तथा नाभिकिय पल्स इंजिन है जोकि कई किलोमीटर चौड़े हो सकते है। उड़नतश्तरीयां जेट विमान के जैसे छोटी नही हो सकती है। लेकिन यदि चन्द्रमा पर उनका आधार केन्द्र है तो वह छोटी हो सकती है और वे चन्द्रमा पर अपने आधारकेन्द्र से इंधन ले सकती है। उड़न तश्तरीयो को देखे जाने की घटनाये चन्द्रमा के आधारकेन्द्र से आ रहे स्वचालित प्राणी रहित यानो की हो सकती है।

ब्रह्माण्ड की विशालकाय दूरी

उड़नतश्तरीयों के विरोध मे सबसे बड़ा तर्क है कि ब्रह्मांड इतना विशाल है कि इसकी दूरीयों को पार कर उड़नतश्तरीयों का पृथ्वी तक आना लगभग असंभव है। पृथ्वी तक पहुंचने के लिए प्रकाश गति से भी तेज़ चलने वाला यान चाहिये जो कि मानव द्वारा ज्ञात भौतिकी के नियमों के विरूद्ध है। पृथ्वी के निकट का तारा भी ४ प्रकाशवर्ष दूर है, प्रकाशगति से चलने वाले यान को भी वहां से पृथ्वी तक आने मे ४ वर्ष लगेंगे। कुल यात्रा के कम से कम आठ वर्षो की यात्रा के लिए सक्षम यान को विशालकाय होना चाहिये। अब तक उड़नतश्तरीयो की जितनी भी रिपोर्ट मिली है उसमे उड़नतश्तरीयां विशालकाय नही हैं।

परग्रही जीवन और भविष्य

सेटी प्रोजेक्ट मे आयी तेजी और तेजी से खोजे जा रहे सौर बाह्य ग्रहो से ऐसा प्रतित होता है कि यदि हमारे समीप कहीं बुद्धिमान जीवन है तो एक शताब्दि के अंदर उनसे संपर्क स्थापित हो सकता है। कुछ प्रश्न अभी भी अनुत्तरित है जैसे:

  • यदि परग्रही सभ्यता का अस्तित्व है, क्या हम कभी उन तक पहुंच पायेंगे ?
  • जब सूर्य की मृत्यु होगी हमारा भविष्य क्या होगा ?
  • क्या हम किसी दूसरे तारे तक पहुंच मानव सभ्यता को बचा पायेंगे ?
  • क्या हमारा भविष्य इन तारो मे ही निहीत है ?

इन सभी प्रश्नो का उत्तर भविष्य के गर्भ मे है।

यह परग्रही जीवन श्रंखला का अंतरिम लेख है, लेकिन भविष्य मे इसी विषय पर कुछ और लेख आ सकते है।

===================================================================

परग्रही सभ्यता मे वैज्ञानिक विकास : परग्रही जीवन श्रंखला भाग ८

यदि हम मानव इतिहास के पिछले १००,००० वर्षो मे विज्ञान के विकास पर दृष्टिपात करे तो हम पायेंगे कि यह अफ्रिका मे मानव के जन्म से लेकर अब तक यह उर्जा की खपत मे बढो़त्तरी का इतिहास है। रशियन खगोल विज्ञानी निकोलाइ कार्दाशेव के अनुसार सभ्यता के विकास के विभिन्न चरणो को ऊर्जा की खपत के अनुसार श्रेणीबद्ध लिया जा सकता है। इन चरणो के आधार पर परग्रही सभ्यताओं का वर्गीकरण किया जा सकता है। भौतिकी के नियमो के अनुसार उन्होने संभव सभ्यताओं को तीन प्रकार मे बांटा। 1
  1. वर्ग १ सभ्यता : इस प्रकार मे वह सभ्यताये आती है जो अपने ग्रह पर उपलब्ध समस्त ऊर्जा का प्रयोग कर सकती है। यह सभ्यता अपने ग्रह पर पडने वाले समस्त सूर्य प्रकाश(मातृ तारे का प्रकाश) का उपभोग करती है। ये सभ्यताये ज्वालामुखीयो की ऊर्जा का उपभोग कर सकती है, भूकंपों को नियंत्रण मे रख सकती है तथा सागर पर शहर बसा सकती है। ग्रह की समस्त ऊर्जा उनके नियत्रण मे है।
  2. वर्ग २ सभ्यता के अंतरिक्ष यान

    वर्ग २ सभ्यता के अंतरिक्ष यान

    वर्ग २ सभ्यता : यह सभ्यता अपने मातृ तारे की समस्त ऊर्जा को अपने प्रयोग मे ला सकती है, जिससे यह सभ्यता वर्ग १ की सभ्यता से १० अरब गुणा शक्तिशाली हो जाती है। स्टार ट्रेक मे ’फेडरेशन आफ प्लेनेट’ इसी तरह की सभ्यता है। यह सभ्यता अमर है, विज्ञान के हर रहस्य का इन्हे ज्ञान है। इन्हे हिम युग, उल्कापात, धूमकेतु की टक्कर या किसी सुपरनोवा विस्फोट का भय नही है। इनके मातृ तारे के नष्ट होने की संभावना पर ये सभ्यता किसी दूसरे तारे के ग्रह पर जाकर बसने मे सक्षम है। शायद ये अपने ग्रह को ही दूसरे तारे तक लेकर जा सकते है।

  3. वर्ग ३ सभ्यता : यह सभ्यता संपूर्ण आकाशगंगा की ऊर्जा का उपभोग कर सकती है। यह वर्ग २ की सभ्यता से १० अरब गुणा ज्यादा शक्तिशाली है। स्टार ट्रेक की बोर्ग सभ्यता या स्टार वार की एम्पायर सभ्यता तथा आसीमोव की फाउंडेशन सीरीज की आकाशगंगीय साम्राज्य(Galactic Empire) इस वर्ग का उदाहरण है। यह सभ्यता हजारो अरबो तारो ग्रहो पर निवास करती है और श्याम विवर(Black Hole) की ऊर्जा का उपभोग कर सकती है। यह सभ्यता आकाशगंगाओ के मध्य आसानी से विचरण करने मे सक्षम है।

कार्दाशेव के अनुमान के अनुसार यदि कोई सभ्यता ऊर्जा खपत मे कुछ प्रतिशत प्रति वर्ष की औसत रफ्तार से मे वृद्धी करते रहे तब वह तीव्रता से कुछ ही हजार वर्षो मे एक वर्ग की सभ्यता से दूसरे वर्ग की सभ्यता मे प्रगत हो जायेगी।

वर्ग ० सभ्यता का उच्च वर्ग मे संक्रमण

हमारी मानव सभ्यता अभी वर्ग ०(शून्य) की सभ्यता है। हम अभी मृत वनस्पति, तेल और कोयले से अपनी मशीनें चलाते है। हम सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का एक बहुत ही सूक्ष्म अंश प्रयोग करते है। लेकिन हम वर्ग एक की सभ्यता का प्रारंभिक चरण देख पा रहे है। इंटरनेट ने वर्ग १ के संचार माध्यम की तरह सारे विश्व को बांध दिया है। यूरोपियन यूनियन वर्ग १ की अर्थव्यवस्था की ओर एक कदम है। अंग्रेजी एक विश्व भाषा के रूप मे उभर चूकी है और विज्ञान, वित्त और व्यापार की भाषा है। आशा है कि कुछ सदियो मे ही वह पृथ्वी पर सभी द्बारा समझी जाने वाली भाषा बन जाएगी। स्थानीय सभ्यताये, भाषायें और रीति रिवाज अपने स्थान पर फलते फूलते रहेंगे लेकिन एक विश्व सभ्यता, विश्व भाषा, विश्व अर्थव्यवस्था का जन्म होगा जो युवा संस्कृति और व्यापारिक बुद्धि द्वारा संचालित होगी।

लेकिन हमारी सभ्यता वर्ग ० से वर्ग १ मे संक्रमण(transition) पायेगी इसकी कोई गारंटी नही है। वर्ग ० से वर्ग १ मे संक्रमण सबसे ज्यादा खतरनाक चरण है, शायद कुछ ही सभ्यतायें इस चरण को पार कर पाती है। वर्ग ० सभ्यता मे साम्प्रदायिकता, कट्टरता और वर्ग भेद अपने चरम पर होते है। जनजातीय और धार्मिक विश्वास इस संक्रमण को पराजित करने मे कोई कसर नही छोड़ेंगे। हम अपनी आकाशगंगा मे कोई वर्ग १ की सभ्यता नही देख पा रहे है| इसके पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि कोई भी सभ्यता अभी तक वर्ग ० से वर्ग १ मे प्रगति नही कर पायी है, उसके पहले ही नष्ट हो गयी है, आत्महत्या कर ली है। किसी दिन जब हम दूसरे तारो की यात्रा करेंगें तो हमे उन तारों के ग्रहों पर सभ्यता के अवशेष दिखायी दे सकते है, जिन्होने किसी तरह से स्वयं को नष्ट कर दिया था। शायद उनका वातावरण अत्यधिक रेडीयो सक्रिय हो गया हो या जीवन के लिये असंभव रूप से गर्म हो गया हो। लेकिन यह हम तभी देख पायेंगे जब हम स्वयं को नष्ट होने से बचा लेंगे।

जब कोई सभ्यता वर्ग ३ की सभ्यता बन जाती है तब उनके पास अंतरिक्ष मे आकाशगंगाओ के पार जाने के लिये साधन आ जाते है। वे पृथ्वी तक भी आ सकते है। हॉलीवुड की फिल्म २००१ ए स्पेस ओडीसी के जैसे वर्ग ३ की सभ्यताये आकाशगंगाओ मे सभ्यताओं की खोज के लिये यान भेज सकती है।

क्या उच्च वर्ग की सभ्यताओं द्वारा निम्न वर्ग की सभ्यताओं पर आक्रमण संभव है ?

’इंडीपेन्डेस डे’ का एक दृश्य

’इंडीपेन्डेस डे’ का एक दृश्य

हॉलीवुड की फिल्मों मे अन्य परग्रही सभ्यताओं द्वारा पृथ्वी पर आक्रमण दिखाना एक सामान्य पटकथा है। लेकिन यह बाँक्स आफीस पर दर्शक जुटाने के लिए ही सच है। हॉलीवुड की फिल्म “इंडीपेन्डेन्स डे“ या “बैटल: लास एन्जीलस” के विपरीत वर्ग ३ की सभ्यता को पृथ्वी पर आक्रमण और विजय की कोई अभिलाषा नही होगी। “इंडीपेन्डेन्स डे“ की परग्रही सभ्यता टिड्डियों की तरह ग्रहो पर आक्रमण कर उनके संसाधनों का प्रयोग कर आगे बढते जाते है। वास्तविकता मे अंतरिक्ष मे ऐसे असंख्य मृत ग्रह है जिनपर खनिज संसाधनो की प्रचुरता है, इन संसाधनो का प्रयोग स्थानीय सभ्यता के प्रतिरोध के बिना भी किया जा सकता है। (कुछ इसी तरह जेम्स कैमेरॉन की ’अवतार’ मे हमलावर मानव जाति पेंडोरा पर “अनाब्टेनियम“ के लिये आक्रमण करती है।) ध्यान रहे कि वर्ग ० की सभ्यता ही किसी भौतिक वस्तु की प्राप्ति के लिए आक्रमण करती है। उच्च वर्ग की सभ्यता इतनी उन्नत होती है कि वह इन वस्तुओ को आक्रमण या हिंसा के बिना ही अहिंसक रूप से प्राप्त कर सकती है।

वर्ग ३ की सभ्यता का हमारे लिये रवैया बहुत कुछ हमारे चिंटीयो के लिये रवैये जैसा होगा। हम झुककर चिंटीयो को मोती या आभूषण नही देते है, सिर्फ उपेक्षा कर आगे बढ जाते है। चिंटीयो को हमारे आक्रमण की चिंता नही होती, हम उन्हे सिर्फ अपने रास्ते पर आने पर उन्हे रास्ते से हटाते है। वर्ग ३ और वर्ग ० की मानव सभ्यता के बीच की खाई , हमारे और चिंटी के बीच की खाई से ज्यादा बड़ी और गहरी है।

वे कैसे दिखते होंगे ?: परग्रही जीवन श्रंखला भाग ६


परग्रही (चित्रकार की कल्पना)

परग्रही (चित्रकार की कल्पना)

हमारे मन में परग्रही के आकार-प्रकार की जो भी कल्पना है वह हालीवुड की फिल्मो से है। विभिन्न हालीवुड की फिल्मे जैसे एम आई बी, एलीयन, स्पीसीज इत्यादि मे अधिकतर परग्रहीयो को मानव के जैसे आकार में या कीड़े मकोड़ों के जैसे दर्शाया है। इन फिल्मो को देखकर हमारे मन में परग्रहीयो का वही रूप बस गया है।

परग्रही जीवन की सममिती

वैज्ञानिकों ने भौतिकी, जीवविज्ञान और रसायन विज्ञान के नियमों का प्रयोग कर यह अनुमान लगाने का प्रयास किया है कि परग्रही जीव कैसे दिखते होंगे। न्युटन को आश्चर्य होता था कि वह अपने आसपास जितने भी प्राणी देखते है सभी के सभी द्विपक्षीय सममिति वाले है, दो आंखें, दो हाथ और दो पैर एक सममिति में ! यह संयोगवश है या भगवान की कृति ?

जीव विज्ञानी मानते है की आधे अरब वर्ष पहले कैम्ब्रीयन विस्फोट के दौरान प्रकृति ने बहुत से आकार प्रकार के छोटे विकासशील प्राणियो की रचना की थी। इस दौरान प्रकृति ने जैविक सममिती के साथ ढेर सारे प्रयोग किये थे। इनमें से कुछ की रीढ़ X,Y या Z के आकारों मे भी थी। कुछ की तारा मछली के जैसी सममिति भी थी। एक प्राणी जिसकी रीढ़ I जैसे थी और द्विपक्षीय सममिति थी आज के अधिकतर स्तनधारी प्राणीयो का पूर्वज है। इस प्रयोग के कुछ जीव विलुप्त हो गये और कुछ अभी भी है। हालीवुड के फिल्म निर्माता मानव के जैसे द्विपक्षीय सममिति वाले आकार को ही अंतरिक्ष के परग्रही प्राणीयो के रूप में दिखातें है लेकिन यह सभी बुद्धिमान प्राणियो के लिये आवश्यक नही है। परग्रही जीवन किसी और सममिती मे हो सकता है।

कुछ जीव विज्ञानी मानते है कि कैम्बरीयन विस्फोट के दौरान विभिन्न प्रकार के प्राणी आकारो की उत्पत्ति शिकारी और शिकार के मध्य की एक स्पर्धा थी। पहले दूसरे जीवो को भोजन बनाने वाले बहुकोशीय जीवन के उद्भव ने उन दोनो जीवन के क्रमिक विकास को गति दी, जिसमे हर जीवन दूसरे से बेहतर होने की होड़ मे लग गया। यह शीतयुद्ध में स. रा अमरीका और सोवियत संघ के मध्य की स्पर्धा के जैसे था जिसमे दोनों पक्ष एक दूसरे को पीछे छोड़ने में लगे थे।

बुद्धिमान जीवन के लिये आवश्यक गुणधर्म

जीवन की उत्पत्ति और विकास के अध्ययन से हम बुद्धिमान जीवन के लिये आवश्यक गुणधर्मों की सूची बना सकते है। बुद्धिमान जीवन के लिये निम्न गुण आवश्यक होंगे

  • पर्यावरण को महसूस करने के आंखें या किसी तरह का तंत्रिका तंत्र.
  • किसी वस्तु को पकड़ने के लिये अंगूठा या पंजे जैसी प्रणाली
  • वाक शक्ति जैसी संप्रेषण प्रणाली

यह तीन अभिलक्षण पर्यावरण को महसूस करने और उसे प्रयोग करने के आवश्यक है जो कि बुद्धिमत्ता की पहचान है। लेकिन इन तीन अनिवार्य अभिलक्षणो के अतिरिक्त भी अभिलक्षण हो सकते है जो अनिवार्य नहीं है। इसमें आकार, रूप या सममिति शामिल नहीं है, बुद्धिमान जीवन किसी भी आकार, प्रकार और सममिति का हो सकता है। परग्रही जीव टीवी और फिल्मो में दिखाये जाने वाले मानव के जैसे आकार का हो आवश्यक नहीं है। बच्चे के जैसे, कीड़ों की तरह की आंखों वाले परग्रही जो हम टीवी और फिल्मो मे देखते है १९५० की बी-ग्रेड की फिल्मो के परग्रही के जैसे ही है जो हमारे अंतर्मन में आज भी जड़ जमाये बैठे है।

मानव के पास आवश्यकता से अतिरिक्त बुद्धी क्यो ?

कुछ मानवविज्ञानीयो ने इस सूची में बुद्धिमान जीवन के लिये चौथा अभिलक्षण जोड़ा है जो एक अद्भुत तथ्य की व्याख्या करता है; मानव जंगल में अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिये आवश्यक बुद्धि से ज्यादा बुद्धिमान है। आदि मानव वन में रहता था, उसे जीवन यापन के लिए शिकार की आवश्यकता थी और बचाव के लिये तेज पैरो की। इसके लिए जितनी बुद्धि चाहिये, मानव मस्तिष्क उससे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। मानव मस्तिष्क अंतरिक्ष की गहराईयो को माप सकता है, क्वांटम सिद्धांत समझ सकता है और उन्नत गणितिय ज्ञान रखता है; यह वन में शिकार और अपने बचाव के लिये अनावश्यक है। यह अतिरिक्त बुद्धि क्यों ?

प्रकृति मे हम कुछ चीता या चिकारा जैसे प्राणी देखते है जिनके पास अपने अस्तित्व को बचाने के लिये आवश्यकता से ज्यादा क्षमता है, क्योंकि हम उनके बीच एक स्पर्धा देखते है। इसी तरह जीव विज्ञानी मानते है कि एक चौथा अभिलक्षण, एक ’जैविकी स्पर्धा’ मानवों की बुद्धि को विकसित कर रही है। शायद यह स्पर्धा अपनी ही प्रजाति के दूसरे मानव से है।

आश्चर्यजनक ढंग से विविधता पूर्ण प्राणी जगत के बारे में सोचे। उदाहरण के लिये यदि कोई कुछ लाखों वर्षों तक चून चून कर आक्टोपस के वंश को बढाये तो शायद वे भी बुद्धिमान हो जाये। (हम लोग वानर प्रजाति से ६० लाख वर्ष पूर्व अलग हुये थे। क्योंकि शायद हम अफ्रिका के चुनौती पूर्ण बदलते हुये पर्यावरण के अनुकूल नहीं हो पा रहे थे। इसके विपरित आक्टोपस चट्टान के नीचे रहने में अनुकुल है इस कारण लाखों वर्षों में उसका विकास नहीं हो पाया है।) बायोकेमीस्ट क्लीफोर्ड पीकओवर कहते है कि

जब वे अजीब से कड़े खोल वाले समुद्री जीव, स्पर्शक वाली जेलीफीश, द्विलैंगिक कृमी को देखते है उन्हें लगता है कि भगवान के पास विलक्षण हास्य बोध है। और हम यह हास्यबोध ब्रह्मांड के अन्य ग्रहो मे भी देख पायेंगे।

फिर भी हालीवुड उस समय सही होता है जब वह परग्रही प्राणीयो को मांसाहारी दिखाता है। मांसाहारी परग्रही बाक्सआफीस पर सफलता की गारण्टी होते है लेकिन इसमें एक सत्य भी छुपा हुआ है। शिकारी सामान्यतः अपने शिकार से बुद्धिमान होते है। शिकारी को शिकार के लिये योजना बनाना ,पीछा करना, छुपना और शिकार से लड़ना पड़ता है। लोमड़ी, कुत्ते, शेर और वाघ की आंखें अपने शिकार पर झपटने से पहले उससे अपनी दूरी के अनुमान लगाने के लिये आगे की ओर होती है। दो आँखों के साथ उनके पार शिकार पर नजर गड़ाने के लिये त्रिआयामी दृष्टि प्राप्त होती है। शिकार जैसे हिरण और खरगोश केवल दौड़ना जानते है, उनकी आंखें उनके चेहरे के बाजू मे ऐसी जगह होती है कि वे अपने आसपास ३६० डिग्री में शिकारी को देख सके।

दूसरे शब्दों में अंतरिक्ष में बुद्धिमान जीवन में किसी शिकारी की तरह चेहरे के सामने की ओर आंखे या किसी तरह का तंत्रिका तंत्र हो सकता है। वे लोमड़ी, सिंह और मानवों के आक्रामक, मांसाहारी और स्थलीय लक्षणों और व्यवहार को लिये हो सकते है। लेकिन यह भी संभव है कि उनका जीवन भिन्न DNA तथा प्रोटिन अणुओ पर आधारित होने से उन्हें हमारे साथ खाने या रहने में कोई रुचि ना हो।

परग्रही जीवो का आकार

भौतिकी से हम उनके शरीर के आकार भी अनुमान लगा सकते है। यह मानते हुये की वे पृथ्वी के आकार के ग्रह पर रहते है और उनका घनत्व पानी के घनत्व के जैसा है(पृथ्वी के जीवों की तरह), परग्रही जीवो का आकार पृथ्वी के जीवो के तुल्य ही होगा। अनुपात के सिद्धांत के कारण किंगकांग या गाड्जीला के जैसे महाकाय आकार के प्राणी संभव नहीं है। अनुपात के सिद्धांत के अनुसार किसी वस्तु का आकार बढ़ाने पर भौतिकी के नियम उग्र रूप से बदलते है।

अनुपात का सिद्धांत और दानवाकार प्राणी: परग्रही जीवन श्रंखला भाग ७

किंग कांगहॉलीवुड की फिल्मो मे कुछ जीवो को विशालकाय दिखाया जाता है जैसे किंग कांग या गोड्जीला। इसी तरह परग्रही जीवो को भी कभी कभी विशालकाय मान लीया जाता है। लेकिन किसी भी जीव के आकार की एक सीमा होती है, वह उससे ज्यादा विशाल नही हो सकता। यदि किंग कांग सचमुच मे होता तब वह न्युयार्क को आतंकित नही कर पाता। इसके विपरित उसके पहले कदम के साथ ही उसकी टांगे टूट जाती।

यदि आप किसी वानर को दस गुणा बड़ा करेंगे तो उसका भार हजार गुणा बढ़ जायेगा। दस गुणा बड़ा करने के लिये लम्बाई,चौड़ाई और ऊंचाई तीनो मे १० गुणा बढोतरी होगी जिससे आयतन भी १०x१०x१० =१००० गुणा बढेगा और आयतन के साथ भार भी १००० गुणा बढ़ेगा ! किसी भी प्राणी की मजबूती उसकी हड्डीयो और मांसपेशीयो की मोटाई पर निर्भर करती है। हड्डी और मांसपेशियों की चौड़ाई सिर्फ १०x१०=१०० गुणा ही बढे़गी। दूसरे शब्दो मे किंग कांग के वानर से १० गुणा बढे होने पर उसकी मजबूती १०० गुणा बढेगी लेकिन भार मे १००० गुणा बढोतरी होगी। आकार बढ़ाने पर वानर का भार उसकी मजबूती की तुलना मे ज्यादा तेजी से बढता है। इस तरह वह एक साधारण वानर की तुलना मे १० गुणा कमजोर होगा इसलिये उसकी टांगे उसके भार को सहन नहीं कर सकेंगी और पहला कदम रखते साथ ही टूट जायेंगी।

प्राथमिक पाठशाला मे हम पढते है कि एक चिंटी अपने आकार की तुलना मे ५० गुणा भार उठा लेती है। इसका अर्थ यह नही की उसका आकार किसी मकान के आकार का कर देने पर वह उस मकान का भार उठा पायेगी। किंग कांग के उदाहरण के जैसे ही मकान के आकार की चिंटी की टांगे टूट जायेंगी। यदि आप किसी चिंटी को १००० गुणा बड़ा कर दे वह साधारण चिंटी से १००० गुणा कमजोर हो जायेगी। [दानवाकार चिंटी दम घूटने से मर जायेगी। चिंटी अपने शरीर के बाजू के छिद्रो से सांस लेती है। इन छिद्रो का क्षेत्रफल त्रिज्या के वर्ग के अनुपात मे बढेगा जबकि चिंटी का आयतन त्रिज्या के घनफल के अनुपात मे बढे़गा। और इस तरह एक १००० गुणा बड़ी चिंटी मे उसके शरीर और शरीर की पेशीयो मे आक्सीजन की पूर्ती के लिये १००० गुणा कम वायु होगी।] ध्यान दें कि स्केटिंग और जिम्नास्टीक के चैंपियन खिलाड़ी औसत से छोटे होते है, उनके आकार का अनुपात किसी अन्य सामान्य जन के जैसा ही होता है। इस कारण उनमें मांसपेशीयो की क्षमता किसी अन्य उंचे व्यक्ति की तुलना मे ज्यादा होती है।

अनुपात के सिद्धांत के अनुसार हम पृथ्वी पर किसी प्राणी के आकार की गणना कर सकते है और संभवतः अंतरिक्ष के परग्रही के आकार की भी। किसी प्राणी द्वारा उत्सर्जित गर्मी उस प्राणी के शरीर के सतह के अनुपात मे बढ़ती है। इस कारण आकार १० गुणा बढा़ने पर उष्णता का क्षय १०x१०=१०० गुणा ज्यादा होता है। लेकिन शरीर मे उष्णता की मात्रा आयतन के अनुपात मे होती है अर्थात १०x१०x१०=१०००। बड़े प्राणी छोटे प्राणी की तुलना मे ज्यादा धीमी गति से उष्णता क्षय करते है क्योंकि बड़े प्राणीयों की सतह के क्षेत्रफल तथा आयतन का अनुपात छोटे प्राणी की तुलना मे कम होता है। शीत ऋतु मे हमारे कान और उंगलीया पहले ठंडी होती है क्योंकि उनकी सतह का क्षेत्र ज्यादा होता है। छोटे व्यक्ति बड़े व्यक्ति की तुलना मे जल्दी ठंडे होते है। समाचार पत्र अपने अधिक सतह क्षेत्र के कारण तेजी से जलता है जबकि लकड़ी का लठ्ठ कम सतह क्षेत्र के कारण धीरे जलता है। आर्कटिक की व्हेल गोलाकार होती है क्योंकि किसी गोले की सतह का क्षेत्रफल प्रति इकाई द्रव्यमान से न्युनतम होता है।

डिज्नी की फिल्म “हनी, आई श्रंक द किड्स” मे एक परिवार चिंटीयो के आकार मे छोटा हो जाता है। एक बरसाती तूफान के आने पर सूक्ष्म संसार मे हम फुहार की छोटी बुंदो को डबरो मे गीरते देखते है। सच्चाई मे फुहार की बुंदे चिंटी के लिये छोटी बुंद न होकर एक विशाल पानी का अर्धगोलाकार टीला होगा। हमारी दूनिया मे पानी का अर्धगोलाकार टीला अस्थायी होता है और गुरुत्वाकर्षण से घराशायी हो जाता है। लेकिन सूक्ष्म संसार मे सतह का तनाव ज्यादा होता है इस लिये पानी का अर्धगोलाकार टीला स्थायी होता है ।

इसी प्रकार हम बाह्य अंतरिक्ष मे मोटे तौर पर भौतिकी के नियमो के अनुसार परग्रही प्राणीयो की सतह और आयतन के अनुपात की गणना कर सकते है। इन सिद्धांतो से हम यह कह सकते है कि बाह्य अंतरिक्ष मे प्राणी वैज्ञानिक गल्पो की तरह दानवाकार नही होंगे। वे आकार मे पृथ्वी के प्राणीयो के जैसे ही होंगे। हालांकि व्हेल जल की प्लवनशीलता के कारण आकार मे इतनी बड़ी हो सकती है लेकिन वह उथले पानी मे या किनारे पर आने अपने ही आकार से दबकर मर भी जाती है। वर्तमान मे सबसे बड़ा स्थलिय प्राणी अफ्रिकन हाथी है जो ३.९६ मीटर ऊंचा होता है। सबसे बड़ा ज्ञात डायनासोर सौरोपोडा था जो कि १२ मीटर तक ऊंचा और २५ मीटर तक लंबा हो सकता था।

अनुपात का सिद्धांत यह भी बताता है कि जैसे जैसे हम सूक्ष्म संसार मे और गहरे जाते है भौतिकी के नियम बदलते जाते है।क्वांटम सिद्धांत इतना विचित्र है कि वह ब्रह्माण्ड के व्यावहारिक बुद्धि के नियमो का पालन नही करता है। अनुपात के सिद्धांत के अनुसार विज्ञान गल्प का एक विश्व के अंदर दूसरे विश्व का सिद्धांत अमान्य है, जिसमे एक परमाणु के अंदर पूरा ब्रम्हाण्ड हो सकता है या हमारी आकाशगंगा किसी दूसरी बड़ी आकाशगंगा का एक परमाणु मात्र हो सकती है। ’मैन इन ब्लैक’ के अंतिम दृश्य मे कैमरा पृथ्वी से दूर होते हुये , ग्रहो को पिछे छोड़ते हुये , तारो, आकाशगंगाओ, ब्रह्माण्ड को पिछे छोड़ते जाता है, अंत मे सारा ब्रह्मांड दानवाकार परग्रहीयों के खेल मे एक छोटी सी गेंद के रूप मे नजर आता है। ’मैन इन ब्लैक’ के एक अन्य दृश्य मे एक पूरी आकाशगंगा बिल्ली के गले मे बंधी रहती है।

यथार्थ मे तारो की आकाशगंगा का एक परमाणु की संरचना से कोई संबंध नही है; परमाणु के अंदर अपनी कक्षाओ मे इलेक्ट्रान, किसी तारे की परिक्रमा करते ग्रहो से अलग है। हर ग्रह दूसरे ग्रह से आकार प्रकार मे अलग होता है और अपने मातृ तारे से कीसी भी दूरी पर परिक्रमा कर सकता है। परमाणु मे सभी परमाण्विक कण एक दूसरे के जैसे होते है। वे केन्द्र से एक निश्चित दूरी पर ही पर रह सकते है। इसके अलावा इलेक्ट्रान तरंग जैसा व्यवहार भी करते है। इलेक्ट्रान व्यावहारिक बुद्धि को समझ मे ना आने वाला व्यवहार भी दर्शाता है जैसे इलेक्ट्रान एक समय पर दो जगह पर उपस्थिती दर्शाता है।

वैज्ञानिक सिद्धांतो के आधार पर यह कहा जा सकता है कि परग्रही प्राणी किसी भी सममिती के हो सकते है, उनमे बुद्धिमान जीवन के लिये आवश्यक गुणों का होना आवश्यक नही है। लेकिन उनका आकार मे विशालकाय होना संभव नही है, उनका आकार पृथ्वी के प्राणियों के तुल्य ही होगा।

पृथ्वी जैसे सौर बाह्य ग्रह की खोज :परग्रही जीवन श्रंखला भाग ५

परग्रही जीवन की खोज के लिये प्रस्तावित ड्रेक का समिकरण पूरी तरह से परिकल्पित(Hypothetical) है। यह समिकरण एक संभावना ही दर्शाता है जो कि वास्तविकता भी हो सकती है। दूसरी ओर सेटी प्रोजेक्ट अंतरिक्ष मे जीवन की खोज बेतरतीब रूप से कर रहा है। परग्रही जीवन की खोज का एक उपाय सौर मंडल के बाहर पृथ्वी जैसे ग्रहो की खोज कर उन पर सेटी का ध्यान केन्द्रित करना होगा।

हाल ही मे अंतरिक्ष मे जीवन की खोज को सौर मंडल के बाहर ग्रहो की खोज से मजबूती मीली है। सौरमंडल बाह्य ग्रहो की खोज के पिछे एक परेशानी यह है कि ये ग्रह स्वयं प्रकाश उत्सर्जित नही करते है जिससे उन्हे किसी दूरबीन से नही देखा जा सकता। ये ग्रह अपने मातृ तारे से हजारो गूणा धुंधले होते है।

पिता अपनी बेटी को अपने हाथो से अपनी परिक्रमा कराते हुये

पिता अपनी बेटी को अपने हाथो से अपनी परिक्रमा कराते हुये

ग्रह द्वारा तारे की परिक्रमा(गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव)

ग्रह द्वारा तारे की परिक्रमा(गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव)

इन ग्रहो की खोज के लिये खगोल शास्त्री तारे मे एक छोटी सी डगमगाहट खोजने का प्रयास करते है। ग्रह और तारा दोनो पिंड एक दूसरे को अपने गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित करते है। इसी गुरुत्वाकर्षण की रस्साकसी मे दोनो एक दूसरे की परिक्रमा करते है। एक दूसरे की परिक्रमा का केन्द्र बिन्दू दोनो ग्रहो के संयुक्त द्रव्यमान का केन्द्र(Center Of Mass) होता है| तारे का द्रव्यमान ग्रह की तुलना मे काफी ज्यादा होने के कारण यह द्रव्यमान का केन्द्र तारे के समित और ग्रह से दूर होता है फलस्वरूप ग्रह का परिक्रमा पथ बड़ा और तारे का परिक्रमा पथ छोटा होता है। (बायें चित्र मे देखे।)

यह कुछ उस तरह है जब एक पिता अपनी बेटी को अपने हाथो मे पकड़ घुमाता है तब बेटी घूमते हुये एक बड़ा वृत्त बनाती है वही पिता एक छोटा वृत्त बनाता है क्योंकि पिता का द्रव्यमान बेटी से ज्यादा है। इस गुरुत्वाकर्षण की रस्साकसी मे तारा जब हमसे थोड़ा सा दूर जाता है और पास आता है उसकी गति मे आये परिवर्तन को डाप्लर प्रभाव से मापा जा सकता है। इस परिवर्तन से हम तारे के आसपास ग्रह के उपस्थिती को जान सकते है।

ग्रहो को खोजने का दूसरा तरिका संक्रमण विधी है। यदि ग्रहो की कक्षाये पृथ्वी और उनके मातृ तारे के मध्य एक ही प्रतल मे पड़ती है तो इन ग्रहो द्वारा अपने तारे पर पढने वाले ग्रहण को पृथ्वी से महसूस किया जा सकता है। जब ये ग्रह अपने मातृ तारे के सामने से गुजरते है, अपने मातृ तारे के प्रकाश को थोड़ा मंद कर देते है। वेधशालायें इस रोशनी मे आयी कमी को जान लेती है। एक अंतराल मे एक से ज्यादा बार आयी प्रकाश मे कमी से ग्रहो के परिक्रमा काल की गणना की जा सकती है; रोशनी मे आयी कमी की मात्रा से ग्रह का आकार जाना जा सकता है। जितना बड़ा ग्रह होगा वह अपने मातृ तारे का उतना प्रकाश मंद करता है। संक्रमण विधी इस तरह से ग्रहो की स्थिती(मातृ तारे के संदर्भ मे), परिक्रमा काल और उसका आकार बता देती है

५१ पेगासी और ५१ पेगासी बी(चित्रकार की कल्पना)

५१ पेगासी और ५१ पेगासी बी(चित्रकार की कल्पना)

पहला सौरबाह्य ग्रह १९९४ मे पेन्सलवेनिया विश्वविद्यालय के डा. अलेक्जेन्डर वोल्सजक्जान ने खोजा था; यह ग्रह एक मृत पल्सर की परिक्रमा कर रहा है। मातृ तारा एक सुपरनोवा विस्फोट का अवशेष है इसकारण इस ग्रह पर जीवन की कोई संभावना नही है। यह ग्रह एक जला हुआ, झुलसा मृत ग्रह है। अगले वर्ष जिनेवा के दो स्वीस खगोल विज्ञानी माइकल मेयर और डीडीर क्वेलोज ने ५१ पेगासी तारे की परिक्रमा करते हुये बृहस्पति के आकार के एक ग्रह की खोज की। इसके बाद तो सौर बाह्य ग्रहो की एक बाढ आ गयी है। पिछले १० वर्षो मे सौर बाह्य ग्रहो की संख्या मे एक तेजी आयी है। कोलोरेडो विश्वविद्यालय बोल्डर के भूगर्भ विज्ञानी ब्रुस जैकोस्की के अनुसार

“यह मानव इतिहास का विशेष समय है। हम परग्रही जीवन की संभावना खोज पाने की वास्तविक संभावना वाली पहली पीढी के सदस्य है।”

इनमे से कोई भी सौरमंडल हमारे सौरमंडल के जैसा नही है। सच्चाई यह है कि ये सभी सौर मंडल हमारे सौर मंडल से एकदम भिन्न है। एक समय खगोलविज्ञानी मानते थे कि हमारा सौरमंडल एक ब्रम्हांड के दूसरे सौरमंडलो के जैसा एक सामान्य सौरमंडल है, जिसमे वृताकार कक्षाओ और तीन पट्टो मे ग्रह अपने मातृ तारे की परिक्रमा करते होंगे। मातृ तारे के समीप चट्टानी अंदरूनी ग्रह, मध्य मे गैस के विशालकाय ग्रह और अंत मे बर्फीले धूमकेतु।

सौरमंडल(अंदरूनी चटटानी ग्रह, गैस महाकाय ग्रह और बर्फीले धूमकेतु)

सौरमंडल(अंदरूनी चटटानी ग्रह, गैस महाकाय ग्रह और बर्फीले धूमकेतु)

आश्चर्यजनक रूप से नये खोजे गये सौरमंडल इस साधारण नियम का पालन करते हुये पाये नही गये। सामान्यतः बृहस्पति जैसे गैस के महाकाय पिंड को मातृ तारे से दूर परिक्रमा करना चाहीये लेकिन अधिकतर अपने मातृ तारे के एकदम समीप पाये गये(बुध ग्रह की कक्षा से भी ज्यादा समीप) या कुछ ज्यादा ही बड़े दिर्घवृत्त की कक्षा मे। इन दोनो अवस्थामे गोल्डीलाक क्षेत्र मे पृथ्वी जैसे ग्रहो का होना संभव नही है। यदि बृहस्पति जैसा महाकाय ग्रह अपने मातृ तारे के समीप परिक्रमा कर रहा है इसका अर्थ है कि वह एक बड़ी दूरी से स्थानांतरित होकर धीरे धीरे एक स्पाइरल के जैसे अपने सौर मंडल के केन्द्र तक आ पहुंचा है। इस अवस्था मे यह ग्रह छोटे ग्रहो, पृथ्वी के जैसे ग्रहो की कक्षा को पार करते हुये आया होगा और ये छोटे ग्रह इस महाकाय ग्रह के गुरुत्वाकर्षण से सूदूर अंतरिक्ष मे फेंके गये गये होंगे। यदि बृहस्पति जैसा महाकाय ग्रह दिर्घवृताकार कक्षा मे परिक्रमा करता है तब भी वह गोल्डीलाक्स क्षेत्र से गूजरेगा और इस अवस्था मे भी इस क्षेत्र के छोटे ग्रह इस महाकाय ग्रह के गुरुत्वाकर्षण से सूदूर अंतरिक्ष मे फेंक दिये जायेंगे।

ग्रहो के आविष्कारक जो पृथ्वी जैसे ग्रहो की खोज मे लगे है, के लिये यह एक निराशाजनक है लेकिन प्राप्त जानकारीयां अनपेक्षित भी नही थी। हमारे उपकरण अभी तक बृहस्पति के जैसे महाकाय और तेज गति के ग्रहो के मातृ तारे पर प्रभाव को ही माप पाते है। जिससे यह कोई आश्चर्य नही था कि हमारी दूरबीने तेज गति से चलने वाले दानवाकार ग्रहो को ही खोज पाये है। यदि अंतरिक्ष मे हमारे सौर मंडल का कोई जुड़वा है तो भी हमारे उपकरण उन्हे देख पाने मे अक्षम है।

टेरेस्ट्रीयल प्लेनेट फाईंडर - ईन्टरफेरोमीटर

टेरेस्ट्रीयल प्लेनेट फाईंडर - ईन्टरफेरोमीटर

इस स्थिती मे कोरोट, केप्लर और टेरेस्ट्रीयल प्लेनेट फाईण्डर उपग्रहो के प्रक्षेपण के बाद बदलाव की उम्मीद है। यह तीनो उपग्रह अंतरिक्ष मे सैकड़ो पृथ्वी जैसे ग्रहो की खोज मे सक्षम है। कोरोट और केप्लर पृथ्वी जैसे ग्रहो की अपने मातृ तारे के सामने आने से मातृ तारे की प्रदिप्ती मे आयी कमी(संक्रमण विधी) को मापने मे सक्षम है। पृथ्वी जैसे ग्रह को देखा नही जा सकेगा लेकिन इनके कारण आयी मातृ तारे की रोशनी मे आये परिवर्तन से इनकी उपस्थिती पता की जा सकती है।

फ्रेंच उपग्रह कोरोट को दिसंबर २००६ मे प्रक्षेपित किया गया और यह एक मील का पत्थर है क्योंकि सौरबाह्य ग्रहो की खोज के लिये भेजा गया यह पहला अंतरिक्ष उपग्रह है। इस उपग्रह की मदद से वैज्ञानिको को १० से ४० पृथ्वी जैसे ग्रहो की खोज की आशा है। यदि पृथ्वी जैसे सौरबाह्य ग्रह है तो वे गैस महाकाय ना होकर चट्टानी ग्रह होंगे और पृथ्वी से कुछ गुणा ही बड़े होंगे। कोरोट शायद बृहस्पति जैसे ग्रहो की संख्या मे वृद्धी भी करेगा जो कि पहले ही खोजे जा चूके है। कोरोट हर आकार और प्रकार के सौर बाह्य ग्रहो को खोज पायेगा जो हम पृथ्वी की दूरबीनो से नही कर पाते है। वैज्ञानिक इस उपग्रह से १२,००० तारो का निरिक्षण करना चाहते है।

केप्लर अंतरिक्ष वेधशाला

केप्लर अंतरिक्ष वेधशाला

केप्लर अंतरिक्ष वेधशाला को नासा ने मार्च २००९ मे प्रक्षेपित किया था। यह अंतरिक्ष मे सैंकड़ो पृथ्वी के जैसे ग्रहो की खोज मे सक्षम है। यह १००,००० तारो की प्रदिप्ती का ग्रहो की तारो के सामने की गतिविधी के प्रभाव के लिये मापन करेगी। अपने कार्यकाल के ४ वर्षो मे केप्लर १९५० प्रकाशवर्ष दूर तक के हजारो तारो का निरिक्षण करेगी। कक्षा मे अपने प्रथम वर्ष मे वैजानिक इस उपग्रह से निम्नलिखित खोज की आशा रखते है:

  • पृथ्वी के आकार के ५० ग्रह
  • पृथ्वी से ३० प्रतिशत बड़े १८५ ग्रह और
  • पृथ्वी से २.२ गुणा बड़े ६४० ग्रह
केप्लर १० बी चित्रकार की कल्पना मे

केप्लर १० बी चित्रकार की कल्पना मे

पृथ्वी के जैसे पहले ग्रह की खोज का सेहरा केप्लर अंतरिक्ष वेधशाला के माथे ही बंधा जब उसने २०१० के अंत मे केप्लर १० तारे की परिक्रमा करते चट्टानी ग्रह केप्लर १०बी की खोज की। केप्लर१०बी ग्रह पृथ्वी के आकार का १.४ गुणा है , जो उसे अब तक का खोजा गया सबसे छोटा ग्रह(सौर मंडल के बाहर) बनाता है। केप्लर १०बी का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से कही ज्यादा अर्थात ४.६ गुणा है। यह अपने तारे के काफी समीप परिक्रमा करता है। तारे की सतह से ३० लाख किमी दूरी पर और इस परिक्रमा मे पृथ्वी के एक दिन से कम समय लेता है। तारे के काफी समीप होने के कारण इस ग्रह का तापमान हजारो डिग्री होना चाहिये।इस पर जिवन की संभावना नगण्य है लेकिन यह अब तक का सबसे कम द्रव्यमान का, सबसे छोटा ग्रह है जो सूर्य के जैसे तारे की परिक्रमा कर रहा है। यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण खोज है; यह केप्लर अंतरिक्ष वेधशाला की संभावनाओ और क्षमताओ को दर्शाता है।

केप्लर अंतरिक्ष वेधशाला ने हाल ही मे छः ग्रहो वाले एक सौर मंडल की भी खोज की है।

टेरेस्ट्रीयल प्लेनेट फाईण्डर जिसे 2014 मे प्रक्षेपित किया जाना था, केपलर अंतरिक्ष वेधशाला से ज्यादा संभावना लिये है। यह उपग्रह ४५ प्रकाशवर्ष तक के सौ तारो का ज्यादा सटिकता से निरिक्षण करेगा। इस उपग्रह मे ग्रहो की खोज के लिये दो उपकरण होंगे। पहला उपकरण क्रोनोग्राफ है जो एक विशेष दूरबीन है जिससे किसी ग्रह द्वारा उसके मातृ तारे के सामने आने से उसकी प्रदिप्ती की १०००वे हिस्से तक की कमी को महसूस कर सकता है। यह दूरबीन हब्बल दूरबीन से तीन से चार गुणा बड़ी और १० गुणा सटिक होगी। दूसरा उपकरण एक इन्टरफ़ेरोमीटर है जो किसी ग्रह के कारण उसके मातृ तारे की प्रकाश तरंगो मे आये १० लाखवे हिस्से तक के परिवर्तन को महसूस कर पायेगा।

युरोपियन अंतरिक्ष एजेन्सी एक और ग्रह शोधन उपग्रह “डार्वीन” की योजना बना रही है जिसे २०१५ या उसके बाद भेजा जायेगा। इसमे तीन अंतरिक्ष दूरबीन होंगी जिनका व्यास तीन मीटर होगा। यह तीनो एक साथ रहेंगी और एक बड़े इन्टरफ़ेरोमीटर के जैसे कार्य करेंगी। इसका लक्ष्य भी पृथ्वी जैसे ग्रहो की खोज होगा।

अंतरिक्ष मे पृथ्वी के जैसे सौ ग्रहो की खोज सेटी पर फिर से ध्यान देने के लिये काफी होंगे। आकाश मे अनियमित रूप से तारो से बुद्धिमान जीवन के संकेतो की खोज की तुलना मे कुछ चूने हुये तारो पर ध्यान देना बेहतर होगा।

कहां है वे ? : परग्रही जीवन श्रंखला भाग ४

सेटी प्रोजेक्ट ने अभी तक परग्रही जीवन का कोई भी संकेत नही पकड़ा है। विज्ञानीयो को अब फ्रैंक ड्रेक के बुद्धिमान परग्रही सभ्यता समीकरण के कारक पूर्वानुमानो पर पुनर्विचार करने आवश्यकता महसूस हुयी। हाल मे प्राप्त हुयी खगोल विज्ञान की नयी जानकारीयो के अनुसार बुद्धिमान परग्रही सभ्यता की संभावना, १९६० मे फ्रेंक ड्रेक द्वारा गणना की गयी संभावना से कहीं अलग है। बुद्धिमान परग्रही जीवन की नयी संभावना मूल संभावना से ज्यादा आशावादी और ज्यादा निराशावादी दोनो है।

गोल्डीलाक क्षेत्र

गोल्डीलाक क्षेत्र का एक ग्रह "हमारी धरती"।

गोल्डीलाक क्षेत्र का एक ग्रह "हमारी धरती"।

गोल्डीलाक क्षेत्र तारे से उस दूरी वाले क्षेत्र को कहा जाता है जहां पर कोई ग्रह अपनी सतह पर द्रव जल रख सकता है तथा पृथ्वी जैसे जीवन का भरण पोषण कर सकता है। यह निवास योग्य क्षेत्र दो क्षेत्रो का प्रतिच्छेदन(intersection) क्षेत्र है जिन्हे जीवन के लिये सहायक होना चाहिये; इनमे से एक क्षेत्र ग्रहीय प्रणाली का है तथा दूसरा क्षेत्र आकाशगंगा का है। इस क्षेत्र के ग्रह और उनके चन्द्रमा जीवन की सम्भावना के उपयुक्त है और पृथ्वी के जैसे जीवन के लिये सहायक हो सकते है। सामान्यत: यह सिद्धांत चन्द्रमाओ पर लागू नही होता क्योंकि चन्द्रमाओ पर जीवन उसके मातृ ग्रह से दूरी पर भी निर्भर करता है तथा हमारे पास इस बारे मे ज्यादा सैद्धांतिक जानकारी नही है।

निवासयोग्य क्षेत्र (गोल्डीलाक क्षेत्र) ग्रहीय जीवन क्षमता से अलग है। किसी ग्रह के जीवन के सहायक होने की परिस्थितियों को ग्रहीय जीवन क्षमता कहा जाता है। ग्रहीय जीवन क्षमता मे उस ग्रह के कार्बन आधारित जीवन के सहायक होने के गुण का समावेश होता है; जबकि निवासयोग्य क्षेत्र (गोल्डीलाक क्षेत्र) मे अंतरिक्ष के उस क्षेत्र के कार्बन आधारित जीवन के सहायक होने के गुण का। यह दोनो अलग अलग है। उदाहरण के लिये हमारे सौर मंडल के गोल्डीलाक क्षेत्र मे शुक्र, पृथ्वी और मंगल तीनो ग्रह आते है लेकिन पृथ्वी के अलावा दोनो ग्रह(शुक्र और मंगल) मे जीवन के सहायक परिस्थितियां अर्थात ग्रहीय जीवन क्षमता नही है।

जीवन के लिये सहायक इस क्षेत्र को निवासयोग्य क्षेत्र , गोल्डीलाक क्षेत्र या जीवन क्षेत्र भी कहा जाता है।

गोल्डीलाक क्षेत्र के बाहर जीवन

नयी जानकारीयो के अनुसार जीवन फ़्रैक ड्रेक द्वारा अनुमानित परिस्थितियो के अतिरिक्त भी पनप सकता है। पहले यह माना जाता था कि द्रव जल सिर्फ सूर्य के आसपास ’गोल्डीलाक क्षेत्र’ मे ही पाया जा सकता है। पृथ्वी की सूर्य से दूरी ’एकदम ठीक’ है, यह दूरी थोड़ी कम होने पर जल उबल कर उड़ जायेगा, दूरी थोड़ी ज्यादा होने पर जल जमकर बर्फ बन जायेगा।

गोल्डीलाक क्षेत्र के बाहर युरोपा जैसे चन्द्रमाओ पर जीवन संभव है।

गोल्डीलाक क्षेत्र के बाहर युरोपा जैसे चन्द्रमाओ पर जीवन संभव है।

वैज्ञानिक यह देख कर आश्चर्यचकित रह गये कि बृहस्पति के चन्द्रमा युरोपा की बर्फीली सतह के निचे द्रव जल हो सकता है। युरोपा गोल्डीलाक क्षेत्र से काफी बाहर है, इसलिये वह फ्रैंक ड्रेक के समीकरण मे नही आयेगा। लेकिन युरोपा पर ज्वारिय बल(tidal force) बर्फीली सतह को पिघला कर एक द्रव जल के सागर बनाने मे समर्थ है। युरोपा जब बृहस्पति की परिक्रमा करता है, बृहस्पति का विशालकाय गुरुत्वाकर्षण बल युरोपा को एक रबर की गेंद जैसे संपिडित करता है जिससे युरोपा के केन्द्रक(core) तक घर्षण पैदा होता है जो इसकी बर्फीली सतह को पिघला देता है। हमारे सौर मंडल मे ही लगभग सौ से ज्यादा चन्द्रमा है, इसका अर्थ यह है कि गोल्डीलाक क्षेत्र के बाहर हमारे सौर मंडल मे जीवन के लिये सक्षम चन्द्रमाओ की संख्या पूराने अनुमानो से कहीं ज्यादा है। सौर मंडल के बाहर अब तक २५० से ज्यादा महाकाय गैस ग्रह खोजे जा चूके है जिनके बर्फीले चन्द्रमा हो सकते है जीनपर जीवन संभव हो सकता है।

इसके अतिरिक्त ब्रम्हांड मे कुछ आवारा ग्रह(rouge) हो सकते है जो अब किसी तारे की परिक्रमा नही करते है। इन ग्रहो के चन्द्रमा ज्वारीय प्रभाव के कारण बर्फीली सतह के निचे द्रव जल के सागर लिये हो सकते है, जोकि जीवन का संकेत है। लेकिन ऐसे चन्द्रमाओ को खोज पाना हमारे लिये लगभग असंभव है क्योंकि हमारे उपकरण मातृ तारे की रोशनी से ग्रहो और उनके चन्द्रमाओ को देख पाते है।

सौरमंडल मे चन्द्रमाओ की संख्या ग्रहो की संख्या से कहीं ज्यादा होती है तथा आकाशगंगा मे लाखो भटकते आवारा ग्रह हो सकते है, इसलिये जीवन की संभावना वाले पिंड पूर्वानुमानो से कहीं ज्यादा है।

पृथ्वी पर जीवन के लिये “गोल्डीलाक क्षेत्र” के अतिरिक्त सहायक परिस्थितीयां

दूसरी तरफ खगोलविज्ञानीयो के अनुसार ’गोल्डीलाक क्षेत्र’ के ग्रहो मे विभिन्न कारणो से जीवन की संभावना ड्रेक के अनुमानो से कही कम है। उनके अनुसार पृथ्वी के गोल्डीलाक क्षेत्र मे होने के अतिरिक्त जीवन के पनपने के लिये कुछ अन्य कारक भी है।

  • प्रथम: कम्प्युटर प्रोग्रामो के अनुसार जीवन के लिये बृहस्पति जैसे ग्रहो की उपस्थिती अनिवार्य है जो अंदरूनी ग्रहो को धूमकेतु और उल्काओ से बचाते है। ये ग्रह अपने गुरुत्वाकर्षण से उल्काओ और धूमकेतुओ सूदूर अंतरिक्ष मे धकेल कर सौर मंडल को साफ रखते है जिससे अंदरूनी ग्रहो पर जीवन संभव होता है। यदि हमारे सौर मंडल मे बृहस्पति नही होता तब पृथ्वी पर उल्काओ, धूमकेतुओ की ऐसी बारीश होती जिससे जीवन असंभव हो जाता । कार्नेगी संस्थान वाशींगटन के खगोलशास्त्री डाक्टर जार्ज वेदरील के अनुसार बृहस्पति और शनि की अनुपस्थिती मे पृथ्वी की क्षुद्रग्रहो से जीवन नष्ट करनेवाली टक्कर हजारो गुणा ज्यादा संख्या मे अर्थात हर १०,००० वर्ष मे होती। ध्यान रहे आज से ६.५ करोड़ वर्ष पहले हुयी एक ऐसी ही टक्कर मे पृथ्वी से डायनोसोर का नामोनिशान मिट गया था। जार्ज के अनुसार ऐसी स्थिती मे जीवन कैसे बचता अनुमान लगाना मुश्किल है।
  • द्वितिय: पृथ्वी का एक बड़ा चन्द्रमा है जो पृथ्वी के घुर्णन की गति को नियंत्रित करता है। न्युटन के गति के नियमो के अनुसार चन्द्रमा के न होने पर पृथ्वी का घुर्णन अक्ष अस्थिर होता और पृथ्वी के घुर्णन अक्ष से लुड़कने की संभावना बढ जाती। यह स्थिती भी जीवन को असंभव बनाती है। फ्रेंच खगोल शास्त्री डाक्टर जेक्स लास्केर के अनुसार चन्द्रमा के न होने पर पृथ्वी का अक्ष ० से ५४ डीग्री तक दोलन करता, जिससे जीवन को असंभव बनाने वाली विषम मौसमी स्थिती बनती। जीवन की संभावना के लिये ग्रह के पास तुलनात्मक रूप से बड़ा उपग्रह भी आवश्यक है। इस कारक को भी ड्रेक के समीकरण मे शामील किया जाना चाहीये। (मंगल के दो नन्हे चन्द्रमा है, वे इतने छोटे है कि वे मंगल के अक्ष को स्थिर करने मे अक्षम है, मंगल भूतकाल मे अपने अक्ष से लुढ़क चूका है और भविष्य मे भी लुढ़क सकता है।)
  • तृतिय: हालही के भूगर्भीय सबूत बताते है कि भूतकाल मे पृथ्वी पर से जीवन कई बार नष्ट हो चूका है। लगभग २ अरब वर्ष पहले पृथ्वी पूरी तरह से बर्फ से ढंकी थी, यह हिमयुग था और इसमे जीवन संभव नही था। कुछ अन्य अवसरो पर ज्वालामुखी विस्फोट और उल्कापातो ने पृथ्वी पर जीवन लगभग नष्ट किया है। जीवन का निर्माण और विनाश हमारे अनुमान से ज्यादा नाजुक है।
  • चतुर्थ: भूतकाल मे बुद्धिमान जीवन भी कई बार लगभग पूरी तरह नष्ट हो चूका है। नये DNA सबुतो के अनुसार लगभग १००,००० वर्ष पहले शायद कुछ सौ से कुछ हजार मनुष्य ही बचे थे। अन्य प्राणीयो जहां विभिन्न प्रजातियो मे बहुत ज्यादा जीनेटीक अंतर होता है,लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सभी मनुष्य जीनेटीक रूप से एक जैसे ही है। प्राणीजगत की तुलना मे हम सभी एक दूसरे के क्लोन है। यह उसी स्थिती मे संभव है जब अधिकतर मानव प्रजाति किसी दूर्घटना मे नष्ट हो जाये और कुछ ही मनुष्यो से मानव जीवन आगे बढे। जैसे किसी ज्वालामुखी विस्फोट से मौसम अचानक ठंडा हो जाये और लगभग सारी मानव प्रजाति नष्ट हो जाये।

इनके अलावा पृथ्वी पर जीवन के कुछ और कारण है जैसे

  • मजबूत चुंबकिय क्षेत्र : यह ब्रम्हाण्डीय और सौर विकिरण से जीवन की रक्षा के लिये अनिवार्य है। इसके न होने पर पृथ्वी के वातावरण का सौर वायू के प्रवाह से क्षरण होता रहेगा।
  • पृथ्वी के घुर्णन की औसत गति : यदि पृथ्वी की घुर्णन गति कम हो तो दिन वाले क्षेत्र मे अत्याधिक गर्मी होगी वही रात वाले क्षेत्र मे अत्याधिक ठंड। यदि घुर्णन गति ज्यादा हो तब प्रचण्ड मौसम स्थिती उत्पन्न होगी जैसे अत्यंत तेज हवाये और तुफान ।
  • आकाशगंगा के केन्द्र से सही दूरी: यदि पृथ्वी आकाशगंगा के केन्द्र के ज्यादा पास हो तो खतरनाक मात्रा मे विकिरण प्राप्त होगा, वहीं ज्यादा दूरी पर DNA अणु बनाने के लिये आवश्यक तत्व नही होंगे।

वर्तमान मे परग्रही जीवन की संभावना का आकलन

इन सभी कारको से खगोलशास्त्री मानते है कि जीवन गोल्डीलाक क्षेत्र से बाहर चंद्रमाओ पर या भटकते ग्रहो पर संभव है, लेकिन गोल्डीलाक क्षेत्र मे स्थित पृथ्वी जैसे ग्रहो पर इसकी संभावना पूर्वानुमानो से कम है। लेकिन कुल मिलाकर ड्रेक के समिकरण से प्राप्त नये आकलन जीवन की खोज की संभावना को पूर्व मे किये आकलनो से कम दर्शाते है।

प्रोफ़ेसर पीटर वार्ड और डोनाल्ड ब्राउन ली ने लिखा है

” हम मानते है कि जीवाणु और बीवाणु के रूप मे जीवन ब्रम्हाण्ड मे सामान्य है, शायद ड्रेक और कार्ल सागन की गणना से कहीं ज्यादा। लेकिन जटिल जीवन जैसे प्राणी और वनस्पति पूर्वानुमानो से कहीं ज्यादा दूर्लभ है।”

वार्ड और ली पृथ्वी को आकाशगंगा मे जीवन के लिये अद्वितिय होने की संभावना को हवा देते है। यह सिद्धांत हमारी आकाशगंगा मे जीवन की खोज की उम्मीद को मंद करता है लेकिन दूसरी आकाशगंगाओ मे जीवन की संभावना को नकारता नही है।

परग्रही सभ्यता से संपर्क :परग्रही जीवन श्रंखला भाग ३

सेटी@होम स्क्रीन सेवर

सेटी@होम स्क्रीन सेवर

यदि पृथ्वी के बाहर जीवन है, तो उसकी खोज कैसे हो ? उसके साथ संपर्क कैसे हो ? एक उपाय अंतरिक्षयान के द्वारा विभिन्न ग्रहो की यात्रा का है । लेकिन वर्तमान मे हमारे अंतरिक्ष यान इतने सक्षम नही है कि अपने सौर मंडल से बाहर जा कर जीवन की खोज कर सके।

दूसरा उपाय संचार माध्यमो का है जैसे रेडीयो तरंगे। पृथ्वी के बाहर यदि कोई बुद्धिमान सभ्यता निवास करती है और विज्ञान मे मानव सभ्यता से ज्यादा विकसित या मानव सभ्यता के तुल्य विकसित है तब वह संचार माध्यमो के लिये रेडीयो तरंगो का प्रयोग अवश्य करती होगी। इसी धारणा को लेकर पृथ्वी से बाहर सभ्यता की खोज प्रारंभ हुयी है।

सेटी

सर्च फ़ार एक्स्ट्राटेरेस्ट्रीयल इन्टेलीजेन्स (SETI) सौर मंडल के बाहर बुद्धिमान जीवन की खोज मे लगे एक समूह का नाम है। सेटी प्रोजेक्ट वैज्ञानिक विधीयो से दूरस्थ ग्रहो की सभ्यताओ से हो रहे विद्युत चुंबकिय संचार की खोज मे लगा हुआ है। संयुक्त राज्य अमरीका सरकार ने इस प्रोजेक्ट की शुरुवात मे इसे अनुदान दिया था लेकिन अब यह निजी श्रोतो से प्राप्त धन पर निर्भर है।

१९५९ मे भौतिकि विज्ञानीयो गीयुसेप्पे कोकोनी और फिलीप मारीशन ने ने एक शोधपत्र मे परग्रही सभ्यता के विद्युत चुंबकिय विकिरणो को १ और १० गीगा हर्ट्ज पर सुनने की सलाह दी थी। १ गीगाहर्टज से नीचे के संकेत तेजी से गति करते इलेक्ट्रान के द्वारा उत्सर्जित विकिरण से प्रभावित रहेंगे तथा १० गीगाहर्टज से उपर के संकेत हमारे वातावरण मे मौजूद आक्सीजन और पानी के अणुओ द्वारा उत्पन्न शोर से प्रभावित रहेंगे। उन्होने १४२० गीगाहर्टज की आवृत्ति(Frequency) को बाह्य अंतरिक्ष के संकेतो को सुनने के लिये चूना क्योंकि यह साधारण हायड्रोजन गैस की उत्सर्जन आवृत्ति है और हायड़ोजन गैस सारे ब्रम्हाण्ड मे बहुतायत से है। इस श्रेणी की आवृत्तियों को ‘जल विवर’(Watering Hole) का नाम दिया गया क्योंकि यह परग्रही संचार के उपयुक्त थी।

’जल विवर’ के आसपास बुद्धिमान संकेतो को सुनने का प्रयास निराशाजनक रहा। १९६० मे फ्रेंक ड्रेक ने संकेतो की खोज के लिये ग्रीन बैंक पश्चिम वर्जीनिया मे २५ मीटर के रेडीयो दूरबीन से ने प्रोजेक्ट ओझ्मा की शुरूवात की। प्रोजेक्ट ओझ्मा और किसी भी अन्य प्रोजेक्ट को; जो रात्री के आकाश को संकेतो के लिए छान मारते है आजतक कोई भी सफलता नही मिली है।

अरेसीबो संदेश

अरेसीबो संदेश

अरेसीबो संदेश

१९७१ मे नासा मे SETI खोज पर धन लगाने का एक महात्वाकांक्षी प्रस्ताव दिया। उसे प्रोजेक्ट सायक्लोप्स नाम दिया गया, जिसमे १० अरब डालर की लागत से पन्द्रह सौ रेडीयो दूरबीन लगाये गये। कोई आश्चर्य नही था इस खोज का भी कोई परिणाम नही निकला। इसके बावजूद अंतरिक्ष मे परग्रही सभ्यताओ को एक संदेश भेजने वाले एक और छोटे प्रोजेक्ट को मंजूरी मीली।

यह संदेश फ़्रेंक ड्रेक ने कार्ल सागान और कुछ अन्य वैज्ञानिको के साथ लिखा था। इस संदेश मे निम्नलिखित सात भाग थे।

  • १. एक (१) से लेकर दस(१०) तक के अंक
  • २. डी एन ए को बनाने वाले तत्व हायड्रोजन, कार्बन, नायट्रोजन, आक्सीजन और फास्फोरस के परमाणु क्रमांक
  • ३. डी एन ए के न्युक्लेटाईड के शर्करा और क्षारो के रासायनिक सूत्र
  • ४.डी एन ए के न्युक्लेटाईडो की संख्या और डी एन ए की संरचना का चित्रांकन
  • ५.मानव के शरीर की आकृति का चित्रांकन तथा मानव जनसंख्या
  • ६. सौर मंडल का चित्रांकन
  • ७.अरेसीबो रेडीयो दूरबीन का चित्रांकन तथा आकार

१९७४ मे १६७९ बाईट के इस संदेश को पोर्ट रीको स्थित महाकाय अरेसीबो रेडीयो दूरबीन से ग्लोबुलर क्लस्टर एम १३ की ओर प्रक्षेपित किया गया जो कि २५,१००प्रकाशवर्ष दूरी पर है। यह संदेश एक २३ गुणा ७३ की सारणी मे था। अंतरिक्ष इतना विशाल है कि इस संदेश का उत्तर आने मे कम से कम ५२,२०० वर्ष लगेंगे।

Wow संदेश

रहस्यमयी Wow संदेश

रहस्यमयी Wow संदेश

१५ अगस्त १९७७ को सेटी मे कार्यरत डा जेरी एहमन ने ओहीयो विश्वविद्यालय के बीग इयर रेडीयो दूरबीन पर एक रहस्यमयी संदेश प्राप्त किया। इस संदेश ने परग्रही जीवन से संपर्क की आशा मे नवजीवन का संचार कर दिया था।

यह संदेश ७२ सेकंड तक प्राप्त हुआ लेकिन उसके बाद यह दूबारा प्राप्त नही हुआ। इस रहस्यमय संदेश मे अंग्रेजी अक्षरो और अंको की एक श्रंखला थी जो कि अनियमित सी थी और किसी बुद्धिमान सभ्यता द्वारा भेजे गये संदेश के जैसे थी।

डा एहमन इस संदेश के परग्रही सभ्यता के संदेश के अनुमानित गुणो से समानता देख कर हैरान रह गये और उन्होने कम्प्युटर के प्रिंट आउट पर “Wow!” लिख दिया जो इस संदेश का नाम बन गया।

यह संकेत धनु तारामंडल के समीप के तारा समूह चाई सगीट्टारी के तारे टाऊ सगीट्टारी से आया था। इसके बाद इस संदेश के श्रोत की खोज के ढेरो प्रयासो के बाद भी यह दूबारा प्राप्त नही हुआ। इतना तय है कि यह संदेश पृथ्वी से उत्पन्न नही था और अंतरिक्ष से ही आया था। लेकिन कुछ विज्ञानी जिन्होने ’Wow’ संदेश देखा था इस निष्कर्श से सहमत नही थे।

अमरीकी कांग्रेस इन प्रोजेक्टो के महत्व से प्रभावित नही हुयी, १९७७ मे प्राप्त इस रहस्यमयी संदेश ‘Wow’ से भी नही।

सेटी संस्थान

१९९५ मे सरकारी धन की कमी से परेशान विज्ञानीयो ने धन के निजी श्रोतो की ओर ध्यान देना शुरू किया। उन्होने माउन्टेन विउ कैलीफोर्निया मे केन्द्रित SETI संस्थान की स्थापना की। सेटी ने १२०० से ३००० मेगाहर्टज आवृत्ती पर हमारे पास के एक हजार सूर्य जैसे तारो के अध्यन के लिये के प्रोजेक्ट फिनिक्स का प्रारंभ किया। डाक्टर जील टार्टर को इस प्रोजेक्ट का निदेशक बनाया गया। इस प्रोजेक्ट के उपकरण २०० प्रकाशवर्ष दूर किसी हवाई अड्डे के राडार प्रणाली से उत्सर्जित विकिरण को पकड़ने मे सक्षम है।

१९९५ से अब तह सेटी संस्थान ने ५० लाख डालर प्रतिवर्ष के बजट से एक हजार से ज्यादा तारो का अध्यन किया है लेकिन कोई परिणाम प्राप्त नही हुआ है। हार ना मानते हुये सेटी के वरिष्ठ खगोलज्ञ सेठ शोस्तक के अनुसार सैन फ्रांसिस्को से २५० मील उत्तरपूर्व मे बन रहे ३५० एन्टीना वाले एलन दूरबीनो के समूह से सन २०२५ तक परग्रही संकेतो के पकड़ पाने की आशा है।

सेटी@होम

एक नूतन उपाय के रूप मे बार्कले स्थित कैलीफोर्निया विश्व विद्यालय के खगोलज्ञ ने १९९९ मे सेटी@होम प्रोजेक्ट की शुरूवात की है। वे ऐसे लाखो घरेलु कम्प्युटर का उपयोग करना चाहते है जो अपने अधिकतर समय खाली रहते है। जो भी इस प्रोजेक्ट मे भाग लेना चाहता है उसे अपने कम्प्युटर मे एक साफ्टवेयर डाउनलोड कर डालना होता है। यह साफ्टवेयर जब आपका कम्युटर खाली होता है और स्क्रीन सेवर सक्रिय होता है तब सेटी के किसी रेडीयो दूरबीन से प्राप्त संकेतो को समझना शुरू करता है। इस साफ्टवेयर से कम्युटर प्रयोक्ता को कोई परेशानी नही होती है। अब तक पूरे विश्व मे २००से ज्यादा देशो के ५० लाख से ज्यादा प्रयोक्ता इस साफ्टवेयर को चला रहे है। यह मानव इतिहास का सबसे बड़ा सामूहिक कम्प्युटर प्रोजेक्ट है और यह ऐसे प्रोजेक्टो के लिये एक आदर्श बन सकता है जिन्हे गणना के लिये अत्याधिक कम्युटर शक्ति की आवश्यकता होती है। अब तक इस प्रोजेक्ट को भी निराशा हाथ लगी है, इस प्रोजेक्ट ने भी अभी तक कोई भी परग्रही संकेत नही पकड़े है।

दशको के कड़ी मेहनत के बाद भी असफलता ने सेटी के प्रस्तावको के सामने कठीन प्रश्न खड़े कर दिये है।

सेटी की अब तक की असफलता के संभावित कारण

  • १.एक साक्षात त्रुटि तो एक विशेष आवृत्ती पर रेडीयो संकेतो का प्रयोग है। कुछ विज्ञानियो के अनुसार परग्रही सभ्यता रेडीयो संकेतो की बजाय लेजर संकेतो का प्रयोग करती हो सकती है क्योंकि लेजर संकेत रेडीयो संकेतो से कहीं बेहतर है। लेजर संकेतो का कम तरंगदैर्ध्य उन्हे कम जगह मे ज्यादा संकेत भेजने मे सक्षम बनाता है लेकिन लेजर किसी विशेष दिशा मे ही भेजी जा सकती है इसलिये उसे किसी विशेष आवृत्ती पर प्राप्त कर पाना अत्याधिक कठीन है।
  • २.दूसरी त्रुटि एक सेटी के शोधकर्ताओ का एक विशेष रेडीयो स्पेक्ट्रम पर निर्भर होना है। परग्रही सभ्यता संपिड़ण तकनिक का प्रयोग कर या संकेतो को छोटे पेकेजो मे बांटकर भी भेज सकती है। यह वही तरिके है जो आज इंटरनेट पर प्रयोग किये जाते है। संपिड़ित संकेतो को यदि एकाधिक आवृत्ती पर भेजा जाये तो उन्हे समझना मुश्किल है, क्योंकि हम नही जानते की वे संपिड़ित है; ये हमे मात्र शोर के रूप मे सुनायी देंगी।
  • ३.मानव इतिहास कुछ सौ हजार वर्ष पूराना है। इस कालखण्ड मे मानव सभ्यता रेडीयो संकेतो का प्रयोग पिछले १०० वर्षो से ही कर रही है। यह भी संभव है कि भविष्य मे हमे इससे बेहतर तकनिक मिल जाये। यदि ऐसा होता है तो पृथ्वी पर रेडीयो संकेतो के प्रयोग का काल खंड खगोलिय संदर्भ मे एक क्षण से भी कम का होगा। परग्रही जीवन यदि हम से पिछड़ा है तो उसके पास रेडीयो संकेतो की तकनिक नही होगी, यदि विकसित है तो उसके पास बेहतर तकनिक हो सकती है। शायद हम अंधेरे मे ही हाथ पैर मार रहे हों?
  • ४. अतरिक्ष की विशालता। अंतरिक्ष हमारी कल्पना से ज्यादा विशाल है। हमारा(सौर मंडल का) सबसे नजदिकी तारा प्राक्सीमा सेंटारी ४ प्रकाश वर्ष दूर है। इससे रेडीयो संकेत पृथ्वी तक आने मे ४ वर्ष लगेंगे। हमारी आकाशगंगा मंदाकिनी १००,००० प्रकाश वर्ष चौड़ी है जो कि एक साधारण आकार की आकाशगंगा है। हमारी पड़ोसी आकाशगंगा एंड़्रोमिडा २५० लाख प्रकाशवर्ष दूर है। हमारी आकाशगंगा और एन्ड्रोमीडा एक ही आकाशगंगा समूह मे है। यह आकाशगंगा समूह १०० लाख प्रकाशवर्ष चौड़ा है जो कि एक वर्गो सुपरक्लस्टर (आकाशगंगाओ के समुहो का समुह) जिसकी चौड़ाई ११०० लाख प्रकाशवर्ष है। ब्रम्हाण्ड मे ऐसे अरबो सुपरक्लस्टर है जिनके मध्य लाखो प्रकाशवर्ष की दूरी है। अर्थात यदि हमे कोई संदेश प्राप्त हुआ भी तो वह लाखो वर्ष पूराना हो सकता है,अगर हम उसका प्रत्युत्तर दे तब वह उत्तर लाखो वर्ष बाद पहुंचेगा।

सेटी के सम्मुख इन इन सभी समस्याओ के बावजूद आशा है कि इस शताब्दि मे हम किसी परग्रही सभ्यता के संकेत पकड़ने मे सक्षम हो जायेंगे। जब भी यह होगा मानव इतिहास मे एक मील का पत्त्थर होगा।

वायेजर गोल्डन रीकार्ड का मुख पृष्ठ

वायेजर गोल्डन रीकार्ड का मुख पृष्ठ

वायेजर गोल्डन रीकार्ड

वायेजर गोल्डन रीकार्ड दोनो वायेजर(I तथा II) अंतरिक्ष यानो पर रखे गये फोनोग्राफ रीकार्ड है। इन रिकार्डो पर पृथ्वी के विभिन्न प्राणीयो की आवाजे और चित्र है। यह रीकार्ड परग्रही प्राणीयो के लिये है जो इन यानो कभी भविष्य मे देख सकते है। ये दोनो वायेजर यान विस्तृत अंतरिक्ष की तुलना मे बहुत छोटे है, किसी बुद्धिमान सभ्यता के द्वारा इन यानो को पाने की संभावना न्युनतम है क्योंकि ये दोनो यान कुछ वर्षो बाद कोई भी विद्युत चुंबकिय संकेत उत्सर्जन बंद कर देंगे। यदि कोई परग्रही सभ्यता इन्हे खोज निकालेगी तब कम से कम ४०००० वर्ष बीत चूके होंगे जब वायेजर १ यान किसी तारे के समीप से गुजरेगा।

वायेजर गोल्डन रीकार्ड पर स. रा. अमरिका के राष्ट्रपति का संदेश है

यह एक लघु, दूरस्थ विश्व का उपहार है जिसमे हमारी ध्वनी, हमारे विज्ञान, हमारे चित्र, हमारे संगित, हमारे विचार और हमारी भावनाये सम्मिलित है। हम हमारे समय से सुरक्षित रहकर आपके समय मे जीने का प्रयास कर रहे है।

इस वायेजर गोल्डन रीकार्ड मे पहले ध्वनी संदेश मे हिंदी, उर्दू सहित ५५ भाषाओ मे परग्रहीयो के लिये अभिनंदन संदेश है। दूसरे ध्वनी संदेश मे पृथ्वी की विभिन्न ध्वनियों का समावेश है जिसमे प्रमुख है : ज्वालामुखी, भूकंप , बिजली की ध्वनी; वायू, वर्षा की ध्वनी; पक्षियो, हाथी की ध्वनी; व्हेल का गीत, मां द्वारा बच्चे के चुंबन; दिल की धड़कन।

वायेजर गोल्डन रिकार्ड

वायेजर गोल्डन रिकार्ड

अगले संदेश मे विभिन्न संस्कृतियो के संगीत का समावेश है जिसमे प्रमुख है : सुश्री केसरबाई केरकर का राग भैरवी मे “जात कहां हो” गायन; मोजार्ट का संगीत।इस वायेजर गोल्डन रीकार्ड के अगले भाग मे कार्ल सागन की पत्नि एन्न ड्रुयन के मष्तिष्क तरंगे की रीकार्डींग है। उसके अगले भाग मे ११६ चित्रो का समावेश है जिसमे प्रमुख है : सौर मंडल का मानचित्र, पृथ्वी का चित्र, सूर्य का चित्र, गणितिय और भौतिकि परिभाषाये, मानव शरीर के चित्र।

Saturday, June 18, 2011

पृथ्वी के बाहर जीवन की वैज्ञानिक खोज : परग्रही जीवन श्रंखला भाग २

अंतरिक्ष मे जीवन की खोज करने वाले विज्ञानीयो के अनुसार अंतरिक्ष मे जीवन के बारे मे कुछ भी निश्चित कह पाना कठीन है। हम ज्ञात भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के नियमो के अनुसार कुछ अनुमान ही लगा सकते है।

अंतरिक्ष मे जीवन की खोज से पहले यह सुनिश्चित कर लेना आवश्यक है कि किसी ग्रह पर जीवन के लिये मूलभूत आवश्यकता क्या है? पृथ्वी पर जीवन और जीवन के विकास के अध्यन तथा ज्ञात भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के नियमो के अनुसार अंतरिक्ष मे जीवन के लिये जो आवश्यक है उनमे से प्रमुख है:

  • द्रव जल,
  • कार्बन और
  • DNA जैसे स्वयं की प्रतिकृति बनाने वाले अणु।

वैज्ञानिको का मानना है कि जीवन के लिये द्रव जल की उपस्थिती अनिवार्य है। अंतरिक्ष मे जीवन की खोज के लिये पहले द्रव जल को खोजना होगा। द्रव जल अन्य द्रवो की तुलना मे सार्वभौमिक विलायक(Universal Solvent) है, जिसमे अनेको प्रकार के रसायन घूल जाते है। द्रव जल जटिल अणुओ के निर्माण के लिये आदर्श है। द्रव जल के अणु सामान्य है और ब्रम्हाण्ड मे हर जगह पाये जाते है जबकि बाकि विलायक दुर्लभ है।

हम जानते है कि जीवन के लिये कार्बन आवश्यक है क्योंकि इसकी संयोजकता(Valencies) चार है और यह चार अन्य अणुओ के साथ बंध कर असाधारण रूप से जटिल अणु बना सकता है। विशेषतः कार्बण अणु की श्रंखला बनाना आसान है जोकि हायड़्रोकार्बन और कार्बनीक रसायन का आधार है। चार संयोजकता वाले अन्य तत्व कार्बन के जैसे जटिक अणु नही बना पाते है।

 स्टेनली मीलर और हैराल्ड उरे द्वारा किया गया प्रयोग

स्टेनली मीलर और हैराल्ड उरे द्वारा किया गया प्रयोग

१९५३ मे स्टेनली मीलर और हैराल्ड उरे द्वारा किये गये प्रयोग ने यह सिद्ध कीया था कि सहज जीवन निर्माण यह कार्बनीक रसायन का प्राकृतिक उत्पाद है। उन्होने अमोनिया, मीथेन और कुछ अन्य रसायन (जो पृथ्वी की प्रारंभिक अवस्था मे थे) के घोल को एक फ्लास्क मे लीया और उसमे से विद्युतधारा प्रवाहित की और इंतजार करते रहे। एक सप्ताह मे ही उन्होने फ्लास्क मे अमीनो अम्ल (Amino Acid) को निर्मीत होते देखा। विद्युत धारा अमोनिया और मीथेन के कार्बन बंधनो को तोड़कर उन्हे अमीनो अम्ल मे बदलने मे सक्षम थी। अमीनो अम्ल प्रोटीन का प्राथमिक रूप है। इसके बाद मे अमीनो अम्ल को उल्काओ मे और गहन अंतरिक्ष के गैस के बादलो मे भी पाया गया है।

जीवन का मूलभूत आधार है स्वयं की प्रतिकृति बनाने वाले अणु जिन्हे हम डी एन ए कहते है। रसायन विज्ञान मे इस तरह के स्वयं की प्रतिकृति बनाने वाले अणु दूर्लभ है। पृथ्वी पर पहले डीएनए के अणु के निर्माण के लिये करोड़ो वर्ष लगे। संभवतः ये अणु सागर की गहराईयो मे बने। यदि कोई मीलर-उरे के प्रयोग को करोड़ो वर्ष तक सागर मे जारी रखे तो डीएनए के अणु सहज रूप से बनने लगेंगे। प्रथम डीएनए के अणु का निर्माण शायद सागर की गहराईयो मे ज्वालामुखी के मुहानो हुआ होगा क्योंकि ज्वालामुखी के मुहानो की गतिविधीया इन अणुओ के निर्माण के लिये आवश्यक उर्जा देने मे सक्षम है। यह प्रकाश संश्लेषण से के आने से पहले की गतिविधियां है। यह ज्ञात नही है कि डीएनए के अणुओ के अलावा अन्य कार्बन के जटिल अणु स्वयं की प्रतिकृती बना सकते है या नही लेकिन स्वयं की प्रतिकृती बना लेने वाले अणु डीएनए के जैसे ही होंगे।

जीवन के लिये संभवतः द्रव जल, हायड्रोकार्बन रसायन और डीएनए जैसे स्वयं की प्रतिकृती बनाने वाले अणु चाहीये। इन शर्तो का पालन करते हुये ब्रम्हाण्ड मे जीवन की संभावना की मोटे तौर पर गणना की जा सकती है। १९६१ मे कार्नेल विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री फ्रेंक ड्रेक ने सर्वप्रथम ऐसी ही एक गणना की थी। मंदाकिनी आकाशगंगा मे १०० बीलीयन तारे है, इसमे से आप सूर्य के जैसे तारो का अनुमान लगा सकते है, उसके बाद उनमे से ग्रहो वाले तारो का अनुमान लगा सकते है।

ड्रेक का समिकरण बहुत सारे कारको को ध्यान मे रखते हुये आकाशगंगा मे जीवन की गणना करता है। इन कारको मे प्रमूख है

  1. आकाशगंगा मे तारो की जन्मदर
  2. ग्रहो वाले तारो का अंश
  3. तारो पर जीवन की संभावना वाले ग्रहो की संख्या
  4. जीवन उत्पन्न करने वाले वास्तविक ग्रहो का अंश
  5. बुद्धीमान जीवन उत्पन्न करने वाले ग्रहो का अंश
  6. बुद्धिमान सभ्यता द्वारा सम्पर्क रखने की इच्छा और निपुणता का अंश
  7. सभ्यता का अपेक्षित जीवनकाल

उचित आकलन लगाने के बाद और इन सभी प्रायिकताओ का गुणन करने के बाद पता चलता है कि अपनी आकाशगंगा मे ही १०० से १०००० ग्रह ऐसे होगें जिनपर बुद्धीमान जीवन की संभावना है। यदि यह बुद्धीमान जीवन आकाशगंगा मे समान रूप मे वितरित है तब हमारे कुछ सौ प्रकाश वर्ष मे ही बुद्धीमान जीवन वाला ग्रह होना चाहीये। १९७४ मे कार्ल सागन के अनुसार हमारी आकाश गंगा मे ही १० लाख सभ्यताये होना चाहीये। (ड्रेक के समीकरण का उल्लेख कार्ल सागन ने इतनी बार किया है कि इस समिकरण को सागन का समिकरण भी कहा जाता है।)

इन गणनाओ ने सौर मंडल से बाहर जीवन की संभावनाओ की खोज के लिये नये औचित्य दिये है। पृथ्वी बाह्य जीवन पाने ही इन संभावनाओ के कारण विज्ञानीयो अब गंभीर रूप से इन ग्रहो से उत्सर्जीत रेडीयो संकेतो पर ध्यान देना शुरू किया है। आखीर ये बुद्धीमान सभ्यताये भी हमारी तरह टीवी देखती होंगी ही या रेडीयो सुनती ही होंगी !

क्या बाह्य अंतरिक्ष मे जीवन है ? :परग्रही जीवन श्रंखला भाग १

क्या बाह्य अंतरिक्ष मे जीवन है ?

महान विचारक गीआर्दनो ब्रुनो " src="http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/15/Giordano_Bruno.jpg/180px-Giordano_Bruno.jpg" alt="महान विचारक गीआर्दनो ब्रुनो " width="108" height="121">

महान विचारक गीआर्दनो ब्रुनो

आज से पांच सौ वर्ष ईसवी सन १६०० मे पहले एक विचारक, गणितज्ञ और खगोलशास्त्री ने यह प्रश्न पूछा था। इस प्रश्न का उत्तर तो उस विचारक को नही मीला, उसे रोम की सड़को पर जिन्दा जला दिया गया था। इतना ही नही उसे जिन्दा जलाने से पहले उसे अपमानित करने के लिये सड़क के किनारे खम्बे पर नग्न कर उल्टा लटकाया गया था। कोपरनिकस की तरह वह भी मानता था कि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है। वह यह भी मानता था कि बाह्य अंतरिक्ष मे हमारे जैसे अनगिनत प्राणी निवास करते है। अंतरिक्ष मे अनगिनत संतो, करोड़ो पोप, अरबो चर्चो और एकाधिक जीसस की संभावनाओ को समाप्त करने का चर्च के पास सबसे आसान उपाय था, उस विचारक को जिन्दा जला देना।

उस महान विचारक गीआर्दनो ब्रुनो के साथ किया गया अमानविय व्यव्हार सैकड़ो वर्षो तक विज्ञान के इतिहासकारो की नींदे उड़ा देता रहा है। लेकिन आज ब्रुनो अपना बदला हरकुछ सप्ताह मे लेता है। महिने मे कम से कम दो बार अंतरिक्ष मे किसी तारे की परिक्रमा करते एक नये ग्रह की खोज हो रही है। २५० से ज्यादा अंतरिक्ष मे किसी अन्य तारे की परिक्रमा करते ग्रह खोजे जा चूके है। ब्रुनो की अंतरिक्ष मे सौर मंडल के बाहर ग्रहो की भविष्यवाणी सही साबित हो चूकी है।

लेकिन एक प्रश्न अभी भी है। मंदाकिनी आकाशगंगा मे तारो के ग्रह तो है लेकिन कितने ग्रह पर जीवन हो सकता है ? और यदि जीवन है कितने ग्रहो पर मानव के जैसे बुद्धिमान जीवन है ?

परग्रही जीवो से मुलाकात की कल्पना हमारे समाज , हमारे लेखको को रोमांचित करते रही है। अखबारो मे , टीवी मे अनजानी उड़नतश्तरीयो के दिखायी देने के समाचार आम है। बालीवुड से लेकर हालीवुड की फिल्मो ने परग्रही जीवो पृथ्वी पर आते दिखाया है, चाहे “इंडीपेन्डेंस डे” के आक्रांता परग्रही हो, ’एम आई बी’ के आंतकी परग्रही, ’इटी’ के दोस्ताना परग्रही या हिन्दी की ’कोई मील गया’ का जादू !

एच जी वेल्स के उपन्यास ’वार आफ दी वर्ल्डस’ मे पृथ्वी पर मंगल के निवासीओ का हमला दिखाया था। ३० अक्टूबर १९३८ को सीबीएस रेडीयो के अनाउंसर आर्सन वेल्लेस ने इस उपन्यास के कथानक पर हैलोवीन के अवसर पर मजाक बनाने का खुरापाती उपाय सोचा। उन्होने रेडीयो पर थोड़ी थोड़ी देर पर संगीत को रोक कर पृथ्वी पर मंगल वासीयो के हमले के समाचार देने शुरू कर दिये। हर समाचार बुलेटीन मे मानवो की हार और मानव सभ्यता के क्रमशः पतन के समाचार थे। यह एक मजाक था लेकिन पर ग्रही जीवन मे हमारा विश्वास इतना गहरा है कि लाखों अमरीकी यह सूनकर घबरा गये थे कि मंगल ग्रह की मशीने न्यु जर्सी की ग्रूवर मील मे उतर चूकी है और शहरो को बर्बाद करनेवाली किरणे छोड़ रही है साथ ही पूरे विश्व को अपने कब्जे मे ले रही है। समाचार पत्रो ने बाद मे खबर दी थी कि लाखो लोगो ने अपने घर खाली कर दिये थे और क्षेत्र छोड़ कर चले गये थे, कुछ प्रत्यक्षदर्शीयो ने जहरीली गैस महसूस की थी और दूरी पर चमकती रोशनी देखी थी।

मंगल ग्रह और मंगलवासीयो की खबरो मे एक बड़ा उछाल १९५० मे खगोलशाश्त्रीयो द्वारा मंगल एक बड़ा सैकड़ो मील चौड़े ’M’ के देखे जाने के बाद आया। कुछ लोगो के अनुसार यह पृथ्वी के लोगो के लिये मंगलवासीयो का संदेश था जिसमे ’M’ अंग्रेजी के ’Mars’ का पहला अक्षर था और जिस प्रकार खेलो के स्टेडीयम मे चीयरलीडर अपनी टीम के अक्षर बनाते है उसी तरह मंगलवासी यह अक्षर बना कर पृथ्वी के लिये संदेश भेज रहे थे। निराशात्मक सोच वाले लोगो के लिये यह ’Mars’ का ’M’ ना होकर ’War’ का ’W’ था और मंगलवासीयो की पृथ्वी वासीयो से युद्ध की घोषणा थी। कुछ दिनो बाद मंगल पर का यह ’M’ या ’W’ अपने आप मिट गया। यह पूरी संभावना है कि यह आकृती मंगल पर आये किसी विशाल धूल के तुफान ने बनायी थी जिसने पूरी मंगल की सतह को ढंक लिया था लेकिन चार ज्वालामुखी के शिखर इससे ढंक नही पाये थे। धूल के तुफान मे ये चारो शिखर ‘M’ की आकृती बना रहे थे।

परग्रही जीवन के अभी तक कई दावे किये गये है। इसका एक अप्रत्यक्ष तर्क हमारे देख पाने की क्षमता मे छाया असिमित विशालकाय ब्रम्हाण्ड है। इस तर्क के अनुसार इस असिमित विशालकाय ब्रम्हाण्ड मे पृथ्वी के बाहर जीवन ना का होना असंभव है, इसका समर्थन कार्ल सागन और स्टीफन हाकिंग जैसे वैज्ञानिक भी करते है।

एक संभावना यह भी है कि जीवन पूरे ब्रम्हाण्ड मे एकाधिक स्थानो पर स्वतंत्र रूप से पनपा होगा। दूसरी संभावना के अनुसार जीवन निवासयोग्य ग्रहो पर उल्काओ, धूमकेतुओ द्वारा फैलते गया होगा। यह दोनो संभावनाये एक साथ भी संभव है। परग्रही जीवन जैसे जीवाणु अंतरिक्ष मे सारे ब्रम्हांड मे फैले होने विश्वास को कार्ल सागन जैसे वैज्ञानिको ने मान्यता दी है। अभी तक इसका कोई नमुना नही मीला है लेकिन इसके कुछ विवादास्पद दावे जैसे एलन हिल्स ८४००१ उल्का भी मौजूद है।

परग्रही जीवन की संभावना(जहां या तो जीवन है या जीवन रहा होगा) वाले ज्ञात ग्रहो मे शुक्र, मंगल, बृहस्पति का चन्द्रमा युरोपा, शनि के चन्द्रमा टाईटन,एनक्लेडस और सौर बाह्य ग्रह जैसे ग्लीसे ५८१ सी,जी और डी शामील है।

न्यु जर्सी स रा अमरीका मे ३१ जुलाई १९५२ को दिखायी दी उड़नतश्तरी का चित्र!" src="http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/df/PurportedUFO2.jpg/220px-PurportedUFO2.jpg" alt="न्यु जर्सी स रा अमरीका मे ३१ जुलाई १९५२ को दिखायी दी उड़नतश्तरी का चित्र!" width="220" height="327">

न्यु जर्सी स रा अमरीका मे ३१ जुलाई १९५२ को दिखायी दी उड़नतश्तरी का चित्र!

कुछ विश्वास जैसे परग्रही उड़नतश्तरीयां, परग्रहीयो द्वारा अपहरण के दावे अधिकतर वैज्ञानिको द्वारा संदेहास्पद माने गये है। उड़नतश्तरी या UFO(Unidentified Flying Object) एक आकाश मे दिखायी देने वाली एक ऐसी असामान्य वस्तु है जिसे निरिक्षक या जांचकर्ता किसी ज्ञात विमान या वस्तु या प्राकृतिक घटना से जोड़कर नही देख पाता है। सामान्यत: इसे परग्रही यान समझा जाता है लेकिन वैज्ञानिक इस दावे को अस्वीकार करते है। इतिहास मे भी उड़नतश्तरीयो को देखा गया है लेकिन आधुनिक काल मे इन पर ध्यान द्वितिय विश्वयुद्ध के पश्चात गया है जब विभिन्न राष्ट्रो की सरकारो ने इन घटनाओ की सैन्य दृष्टिकोण से जांच के आदेश दिये है। अधिकतर उड़नतश्तरी की घट्नाये अब तक यातो पृथ्वी के यान या ज्ञात खगोलिय पिंड या अपवाह पाये गये है।